scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

Fenugreek for Hair: टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? मेथी के पानी में मिलाकर लगा लें ये 4 चीजें, हेयरफॉल पर लगेगा ब्रेक!

hairfall (PHOTO:AI)
  • 1/9

Fenugreek for Hair: ग्लोइंग स्किन और लंबे बालों को हमेशा ही खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है. मगर गलत डाइट, लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से हेयर फॉल की समस्या पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा बढ़ गई है. हर दूसरा इंसान बालों के टूटने और झड़ने से दुखी है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि हमारी रसोई में खाने में इस्तेमाल होने वाली मेथी हमारे बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. 

 

 

 

Fenugreek for Hair (PHOTO:AI)
  • 2/9

मेथी में आयरन, प्रोटीन और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और टूटने की समस्या कम करने में मदद कर सकते हैं.यह स्कैल्प को हेल्दी रखने में भी मददगार मानी जाती है, जिससे बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए बेहतर माहौल बनता है.
 

rosemary (PHOTO:AI)
  • 3/9

रोजमेरी: अगर आप मेथी के पानी का असर बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें रोजमेरी की पत्तियां मिला सकते हैं.रोजमेरी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद कर सकती है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है. इसके लिए मेथी के दानों के साथ थोड़ी-सी ताजी या सूखी रोजमेरी उबालें, पानी ठंडा होने के बाद छान लें और शैंपू करने से पहले बालों में लगाएं.
 

Advertisement
clove (PHOTO:AI)
  • 4/9

लौंग: लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं.यह स्कैल्प को साफ रखने, डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने और बालों में प्राकृतिक चमक लाने में मदद कर सकता है.मेथी का पानी तैयार करते समय इसमें 3 से 5 लौंग डालकर उबालें और फिर छानकर इस्तेमाल करें.
 

curry leaves  (PHOTO:AI)
  • 5/9

करी पत्ता: मेथी के पानी में करी पत्ते डाल दीजिए, इसमें बीटा-कैरोटीन, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. ये बालों के टूटने को कम करने, जड़ों को पोषण देने और समय से पहले सफेद होने की समस्या को धीमा करने में मदद कर सकते हैं.मेथी के साथ 10 से 15 ताजे करी पत्ते उबालें और ठंडा होने के बाद इस पानी को बालों में लगाएं.
 

alovera (PHOTO:AI)
  • 6/9

एलोवेरा जेल: स्किन ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी एलोवेरा बहुत अच्चा माना जाता है. अगर आपकी स्कैल्प रूखी रहती है या खुजली की समस्या होती है, तो मेथी के पानी में ताजा एलोवेरा जेल मिलाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ध्यान रखें कि एलोवेरा को उबालना नहीं है. पहले मेथी का पानी पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर उसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें और बालों पर लगाएं.

Fenugreek Water for Hair  (PHOTO:AI)
  • 7/9

किस तरीके से करें इस्तेमाल? 

मेथी और इन चार चीजों को मिलाकर तैयार मिक्सर को शैंपू करने से 20 से 30 मिनट पहले स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं. हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें ताकि मिक्सर बालों की जड़ों तक पहुंच सके.इसके बाद साफ पानी से धोकर माइल्ड शैंपू कर लें. इसको आप हफ्ते   में 1 से 2 बार लगा सकते हैं. 
 

patch test (PHOTO:AI)
  • 8/9

क्या रखें सावधानी?

 हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि हर इंसान की त्वचा और बाल अलग होते हैं. इसलिए किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.अगर स्कैल्प पर जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों या स्कैल्प से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो, तो अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

long thick shiny black hai (PHOTO:AI)
  • 9/9

घरेलू नुस्खे हैं सहायक, इलाज नहीं

मेथी, रोजमेरी, लौंग, करी पत्ता और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्व बालों की देखभाल में मददगार हो सकते हैं, लेकिन ये किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं और न ही रातों-रात नए बाल उगा सकते हैं. सही रिजल्ट के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, तनाव कम करना और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना भी उतना ही जरूरी है.

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement