scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

बोल्ड लुक में T-Series की मालकिन ने बिखरा जलवा, 2.98 लाख की हाई स्लिट स्कर्ट पहन खींचा ध्यान, Photos

divya khosla kumar
  • 1/7

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अक्सर ही सुर्खियों में रहती है. वो फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से लोगों के बीच चर्चा का कारण बन जाती हैं. एक बार फिर दिव्या अपने लेटेस्ट बोल्ड लुक की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं, 38 साल की दिव्या हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने व्हाइट बेस आउटफिट कैरी किया था, जो उनकी परफेक्ट फिगर पर खूब जच रहा था. दिव्या की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उन पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

(PHOTO: Instagram@divyakhossla)
 

divya khossla pics
  • 2/7

बॉलीवुड फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में दिव्या ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था. दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो सोफे पर लेटकर हाथ में अवॉर्ड पकड़े कातिलाना पोज दे रही हैं. 

(PHOTO: Instagram@divyakhossla)
 

divya pics
  • 3/7

दिव्या ने अपनी जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उन्होंने व्हाइट कलर बेस का आउटफिट पहन रखा है और वो बेहद हसीन लग रही हैं. दिव्या का पूरा आउटफिट ऐसा है, जैसे वो अबी रैंप पर वॉक करने जा रहीं हो, उनके फैंस को भी उनका यह हॉट अवतार बहुत पसंद आया है और वो खूब उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

(PHOTO: Instagram@divyakhossla)

Advertisement
divya khosla look
  • 4/7

उन्होंने राउंड नेक वाला फुल स्लीव टॉप पहना है जिस पर फ्लोरल और लीफ मोटिफ की एस्थेटिक डिटेलिंग दी गई है. उनके आउटफिट पर हुआ बारीक काम ही उनको पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है.  

(PHOTO: Instagram@divyakhossla)
 

Divya khosla
  • 5/7

दिव्या का टॉप बेहद ही स्टाइलिश है, नीचे से उसमें वी कट दिया गया है, जो उनके लुक को बोल्ड बना रहा है. इस खूबसूरत टॉप के साथ एक्ट्रेस ने ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए सीक्वेंस वर्क वाली एक हाई स्लिट स्कर्ट स्टाइल की है. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर हर तरफ जमकर छा गई है.

(PHOTO: Instagram@divyakhossla)

Divya khosla kumar
  • 6/7

दिव्या खोसला कुमार ने इस मॉर्डन लुक को देसी टच देते हुए इसके साथ शाइनी एंकलेट पेयर की है, उनको इस डीवा लुक को कंप्लीट कर रहा है. उन्होंने रितिका मीरचंदानी ब्रांड का बेहद खूबसूरत लिलियन स्कर्ट सेट पहना था, जिसकी कीमत 2 लाख 98,000 रुपये बताई जा रही है.

(PHOTO: Instagram@divyakhossla)

 Divya makeup
  • 7/7

अपने इस लुक बोल्ड लुक को बैलेंस रखने के लिए दिव्या खोसला ने पिंक मोनोक्रोमेटिक मेकअप किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट वेव कर्ल में वन साइड सेट किया है और साथ में स्टाइलिश हाई हील्स भी कैरी की हैं.  इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को और शानदार बनाने के लिए खुराना ज्वेलरी हाउस की जूलरी स्टाइल की थी.

(PHOTO: Instagram@divyakhossla)

Advertisement
Advertisement