scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

सिंगर हंसराज रघुवंशी बने पिता! नन्ही बेटी को लेकर पहुंचे घर, पोती को देख खुशी से झूमी दादी; प्यार से उतारी नजर

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का किया स्वागत. (Photo: ITG)
  • 1/8

‘मेरा भोला है भंडारी’ भजन गाकर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाने वाले सिंगर हंसराज रघुवंशी के घर इन दिनों खुशियां ही खुशियां हैं. सिंगर 10 अक्टूबर 2026 को पहली बार पिता बने हैं. उनके और पत्नी कोमल के घर नन्ही बेटी का जन्म हुआ है. शारदीय नवरात्रि की शुरुआत से एक दिन पहले जन्मी बेटी को पाकर हंसराज और कोमल बेहद खुश हैं.

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का किया स्वागत. (Photo: Instagram/@baba_hans_raghuwanshi)
  • 2/8

सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी शेयर करने के बाद अब हंसराज पत्नी कोमल के साथ अपनी नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर पहुंचे. नवरात्रि के तीसरे दिन बेटी को घर लेकर पहुंचे हंसराज और कोमल के परिवार ने इस मौके पर ऐसा जश्न मनाया कि हर तरफ ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी. कहीं फूलों से सजी गाड़ी नजर आई, तो कहीं दादी अपनी पोती पर प्यार लुटाती दिखीं. इसका वीडियो खुद हंसराज रघुवंशी ने शेयर किया.

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का किया स्वागत. (Photo: Instagram/@baba_hans_raghuwanshi)
  • 3/8

हंसराज रघुवंशी जब अपनी लाडली बेटी को गोद में लेकर घर पहुंचे, तो उनके स्वागत की तैयारियां देखते ही बन रही थीं. घर के बाहर फूलों से सजी गाड़ी खड़ी थी और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिवार ने नन्ही परी का जोरदार स्वागत किया.

Advertisement
सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का किया स्वागत. (Photo: Instagram/@baba_hans_raghuwanshi)
  • 4/8

बेटी को सीने से लगाए हंसराज के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ नजर आई. परिवार के लिए ये पल बेहद खास था. सिंगर के परिवार ने नन्ही परी के घर आने पर खुशी जताने के लिए जमकर डांस भी किया. 

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का किया स्वागत. (Photo: Instagram/@baba_hans_raghuwanshi)
  • 5/8

हंसराज रघुवंशी की मां भी पोती का स्वागत करते हुए बेहद खुश नजर आईं. दादी ने अपनी नन्ही पोती के स्वागत में ढोल की थाप पर पहले खूब डांस किया. इसके बाद उन्होंने प्यार से पोती की नजर उतारी और उसे ढेर सारा आशीर्वाद दिया.  

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का किया स्वागत. (Photo: Instagram/@baba_hans_raghuwanshi)
  • 6/8

हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल के लिए यह समय जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक है. दोनों के घर 10 अक्टूबर को बेटी का जन्म हुआ था. माता-पिता बनने के बाद से ही परिवार में जश्न का माहौल है. अब नन्ही परी के घर पहुंचने के साथ ये खुशी और भी खास हो गई है. 

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का किया स्वागत. (Photo: Instagram/@baba_hans_raghuwanshi)
  • 7/8

इससे से हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल का मैटरनिटी फोटोशूट भी बहुत वायरल हुआ था. इस फोटो शूट में कोमल वाइट कलर का रफल गाउन पहने नजर आई थीं. उनका ये लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था. वहीं सिंगर को पत्नी के साथ ट्विनिंग करते देखा गया था. वो वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे थे.

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का किया स्वागत. (Photo: Instagram/@komal_saklani)
  • 8/8

इसके साथ ही हंसराज और उनकी पत्नी कोमल के मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर और वायरल हुई थी, जिसमें दोनों के बीच का गहरा प्यार और नए मेहमान के आने की खुशी साफ झलक रही है. फोटो में कोमल डार्क ब्राउन कलर के एलीगेंट गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. मुस्कुराते हुए वह ऊपर की ओर देख रही हैं, जबकि हंसराज रघुवंशी सफेद शर्ट और डार्क पैंट पहने उनका हाथ थामे दिखे. बैकग्राउंड में लिखा 'LOVE' इस खास पल को और भी रोमांटिक व यादगार बनाता है.

Advertisement
Advertisement