scorecardresearch
 
Advertisement
होम केयर & डेकोर

बिना नया फर्नीचर खरीदे या मिस्त्री बुलाए, दिवाली से पहले सिर्फ ₹3000 में बदलें लिविंग रूम की सूरत; जानें टिप्स

सस्ते में लिविंग रूम का मेकओवर कैसे करें? (Photo: ITG)
  • 1/8

दिवाली से पहले हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ-सुथरा और खूबसूरत दिखे. खासकर लिविंग रूम, जहां मेहमान बैठते हैं और परिवार के लोग साथ में त्योहार मनाते हैं. ऐसे कहना गलत नहीं होगा कि त्योहारों में लिविंग रूम सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहता है. समय के साथ ये पुराना और बोरिंग लग सकता है. क्या आपके घर का लिविंग रूम पुराना और बोरिंग लगने लगा है? सोफे के कवर फीके पड़ गए हैं, टीवी के पीछे तारों का जाल दिखता है और दीवारों पर लगी तस्वीरें भी बिखरी-बिखरी नजर आती हैं? ऐसे में आप कमरे को नया लुक देने के लिए महंगा फर्नीचर खरीदने या इंटीरियर डिजाइनर को बुलाने के बारे में सोच रहे होंगे? अगर हां, तो रुक जाएं. 

आज हम आपको बिना ज्यादा पैसे खर्च किए और बिना किसी मिस्त्री को घर बुलाए ही आपके लिविंग रूम की पूरी सूरत बदलने के आसान तरीके बताने वाले हैं. इसके लिए आपको न तो पुराना फर्नीचर फेंकने की जरूरत है और न ही घर की हर चीज बदलने की. बस कुछ छोटी-छोटी चीजों को सही तरीके से अरेंज करना है, दीवारों को नया रंग देना है और थोड़ी-सी क्रिएटिविटी दिखानी है. महज 3000 रुपये के बजट में आप अपने पुराने लिविंग रूम को पहले से ज्यादा सुंदर, साफ-सुथरा और स्टाइलिश बना सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर ही लिविंग रूम का मेकओवर करने के आसान तरीके.

सस्ते में लिविंग रूम का मेकओवर कैसे करें? (Photo: AI Generated)
  • 2/8

1. बिखरी हुई फैमिली फोटो से बनाएं खूबसूरत गैलरी वॉल

दीवारों पर अलग-अलग जगह लगी फैमिली फोटो को हटाने के बजाय सोफे के ऊपर एक साथ कोलाज की तरह सजा सकते हैं. छोटे-बड़े फ्रेम को सही दूरी और एलाइनमेंट में लगाएं. इससे दीवार ऑर्गनाइज दिखेगी और कमरे को खूबसूरत लुक मिलेगा.

सस्ते में लिविंग रूम का मेकओवर कैसे करें? (Photo: AI Generated)
  • 3/8

2. टीवी के पीछे तारों के जाल को ऐसे करें गायब
लिविंग रूम में टीवी की दीवार अक्सर सबसे ज्यादा बिखरी हुई दिखाई देती है. टीवी के तार, सॉकेट और दूसरी छोटी-बड़ी चीजें दीवार को भरा हुआ और गंदा लुक देती हैं. ऐसे में ये चीजें कमरे का लुक बिगाड़ सकते हैं. इनके लिए कारपेंटर से माप के हिसाब से एक छोटा बॉक्स बनवा सकते हैं, जिसमें तारों को ऑर्गनाइज रखा जा सके. ध्यान रखें कि सॉकेट तक आसानी से पहुंच बनी रहे और बिजली के तार सेफ रहें.

Advertisement
सस्ते में लिविंग रूम का मेकओवर कैसे करें? (Photo: AI Generated)
  • 4/8

3. दीवार पर हल्का गहरा रंग करके दें नया लुक
पूरे कमरे को पेंट कराने के बजाय सोफे या टीवी के पीछे की एक दीवार पर हल्का गहरा रंग करें. नीला या ग्रे जैसे रंग कमरे को नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. पेंट करने से पहले दीवार पर सीलन या उखड़े पेंट को चेक जरूर करें.

सस्ते में लिविंग रूम का मेकओवर कैसे करें? (Photo: AI Generated)
  • 5/8

4. पुराने सोफे को बिना बदले बनाएं स्टाइलिश
कमरे का पूरा लुक बिगाड़ने में कई बार पुराने सोफे का भी बड़ा हाथ होता है. खासकर जब उसके कवर पर ज्यादा प्रिंट हों या कुशन दबकर बेडौल हो गए हों. लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको नया सोफा खरीदना होगा.

पुराने सोफे को नया लुक देने के लिए प्रिंटेड सोफा कवर की जगह सॉलिड कलर के कवर लगाएं. साथ ही, कुशन की फिलिंग को बराबर फैलाएं और जरूरत पड़ने पर थोड़ी अतिरिक्त फिलिंग डालें. इससे पुराना सोफा भी पहले से ज्यादा साफ-सुथरा और अट्रेक्टिव दिखेगा.

सस्ते में लिविंग रूम का मेकओवर कैसे करें? (Photo: AI Generated)
  • 6/8

5. बड़ी कुर्सी की जगह रखें छोटा और काम का ओटोमन
अगर लिविंग रूम में एक बड़ी एक्स्ट्रा कुर्सी रखी है, तो वह काफी जगह घेर सकती है. लेकिन मेहमानों के आने पर एक्स्ट्रा सीट की जरूरत भी पड़ती है. ऐसे में छोटा ओटोमन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे मेहमानों के बैठने या पैर टिकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. काम न होने पर इसे कमरे के किसी कोने में रख दें.

सस्ते में लिविंग रूम का मेकओवर कैसे करें? (Photo: AI Generated)
  • 7/8

6. प्लास्टिक की ट्रे हटाकर रखें खूबसूरत टोकरी
रिमोट, अखबार और छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए प्लास्टिक ट्रे की जगह केन या लकड़ी की टोकरी इस्तेमाल करें. इससे सामान व्यवस्थित रहेगा और कमरे को नेचुरल, खूबसूरत लुक मिलेगा.

सस्ते में लिविंग रूम का मेकओवर कैसे करें? (Photo: AI Generated)
  • 8/8

7. सूखी लकड़ियों से बनाएं खूबसूरत फ्लोर लैंप
जमीन पर गिरी हुई चार सूखी लकड़ियों को साफ करके जूट की रस्सी से रेकटेंगुलर फ्रेम बनाएं. इस पर लकड़ी के अनुकूल पेंट या वार्निश लगाएं और सूखने के बाद वार्म वाइट फेयरी लाइट्स लपेट दें. इसे सोफे के पास रखें. ये दिन में डेकोरेटिव पीस और रात में खूबसूरत मूड लाइट की तरह काम करेगा.  

पुराने फर्नीचर को बदले बिना भी लिविंग रूम को नया लुक दिया जा सकता है. इसके लिए गैरजरूरी खर्च से बचें और घर में मौजूद चीजों का दोबारा इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि ₹3000 का बजट आपके सलेक्शन और सामान की कीमत पर निर्भर करेगा. सही प्लानिंग से कम खर्च में भी घर को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाया जा सकता है.

Advertisement
Advertisement