scorecardresearch
 

Valentine's Day Special: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चुकंदर कीमा बाओ, खाते ही खुश हो जाएगा पार्टनर!

वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप अपने पार्टनर को अपने हाथों से बनाकर कुछ खास खिला सकते हैं. इसके लिए आप 'हार्ट-शेप्ड वेज कीमा बाओस' बना सकते हैं, जो पिंक कलर और सोया-पनीर की स्टफिंग से तैयार ये बाओस स्टीम किए हुए और पूरी तरह हेल्दी हैं.

Advertisement
X
शाकाहारी कीमा भी टेस्टी होता है.  (PHOTO:ITG)
शाकाहारी कीमा भी टेस्टी होता है. (PHOTO:ITG)

Heart-Shaped Vegetarian Keema Baos Recipe: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे प्यार जताने का सबसे बेस्ट दिन होता है. अगर इस खास मौके पर आप अपने पार्टनर और फैमिली के लिए कुछ अलग और दिल से बनी डिश बनाना चाहते हैं, तो हार्ट-शेप्ड वेजिटेरियन कीमा बाओस एक परफेक्ट आइडिया है. वैलेंटाइन डे पर वैसे तो लोग अपन पार्टनर को कई तरीके के महंगे गिफ्ट देते हैं, लेकिन उन गिफ्ट से ज्यादा अपने हाथों से बनाकर अपने पार्टनर को कुछ खिलाना अलग ही खुशी देता है.

अगर आप अपना प्यार भी जाहिर करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह दिल की शेप में शाकाहारी कीमा बाओस एकदम परफेक्ट हैं, एक तो यह हेल्दी होते हैं और इनका टेस्ट भी लाजवाब होता है. 

 वेजिटेरियन कीमा बाओ

ये कीमा खाने में टेस्टी लगता है और दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है, इसकी सुंदरता  हार्ट शेप और नेचुरल पिंक कलर होता है. जो चुकंदर की प्यूरी से आता है. अगर आपका पार्टनर भी हेल्दी और टेस्टी खाना पसंद करता है तो आप इस डिश को बनाकर उसका दिल जीत सकते हैं. 

 वेजिटेरियन कीमा बाओ इंग्रेडिएंट्स

आटा बनाने के लिए

  • 2 कप गेहूं का आटा 
  • ½ कप चुकंदर प्यूरी
  • ½ कप गुनगुना पानी
  • 2 छोटा चम्मच चीनी
  • 2 छोटा चम्मच यीस्ट
  • ½ छोटा चम्मच नमक
  • कुछ बूंदें लाल फूड कलर 

कीमा स्टफिंग के लिए

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच लहसुन (कटा हुआ)
  • ½ कप स्प्रिंग अनियन (कटी हुई)
  • ¼ कप पनीर (क्रम्बल किया हुआ)
  • ½ कप सोया ग्रैन्यूल्स (भिगोए हुए)
  • ¼ कप गाजर (बारीक कटी हुई)
  • ½ कप पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई)
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच चिली ऑयल

 वेजिटेरियन कीमा बाओ बनाने का तरीका

आटे में चुकंदर प्यूरी, यीस्ट, चीनी और थोड़ा सा नमक मिलाकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें. गुनगुने पानी में यीस्ट और चीनी मिलाकर 10 मिनट तक रख दें, थोड़ी देर में वो झागदार हो जाएगा. इसे डालने से बाओस बेहद नरम बनते हैं. तैयार आटे को 1 से 1.5 घंटे तक ढककर फर्मेंट होने के लिए छोड़ दीजिए, ताकि वह दोगुना फूल जाए.

Advertisement

फिलिंग के लिए अब आप एक पैन गैस में रखें और उसमें थोड़ा सा तेल गर्म करके उसमें हरी मिर्च और लहसुन भूनें. फिर इसमें बारीक कटी गाजर, पत्ता गोभी, स्प्रिंग ऑनियन, क्रम्बल किया हुआ पनीर और भिगोए हुए सोया ग्रैन्यूल्स डाल दीजिए. नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा चिली ऑयल मिलाकर इसे अच्छे से पकाएं. 

फिलिंग बनाने के बाद फर्मेंट हुआ आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें, उसमें कीमा फिलिंग भरें और इसे हार्ट की शेप दें. अब लास्ट में इन्हें स्टीमर में 12 से 15 मिनट तक स्टीम करें. कुछ ही मिनटों में ये बाओस फूलकर सॉफ्ट और ग्लॉसी हो जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement