Puran Poli Recipe: नॉर्मल रोटी से भर गया है मन? लंच में ट्राई करें महाराष्ट्र की मशहूर पूरन पोली, खाने में है लाजवाब!
Puran Poli Recipe: आपने कई तरह की रोटियां खाई होंगी लेकिन क्या कभी चना दाल और चीनी से बनने वाली मीठी रोटी खाई है, जिसे पूरन पोली के नाम से जाना जाता है . अगर नहीं, तो आज इस खबर में हम आपको घर पर आसानी से सॉफ्ट और टेस्टी पूरन पोली बनाने की रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
X
क्या आपने खाई है महाराष्ट्र की ये मीठी रोटी? जानें आसान रेसिपी (Photo- adobe Stock)
Puran Poli Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं और इससे कुछ अलग खाना चाहते हैं तो पूरन पोली आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. पूरन पोली या घारी रोटली एक मीठी रोटी होती है, जिसे खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र में त्योहारों और खुशी के मौकों पर बनाया जाता है. चने की दाल और मीठी स्टफिंग से बनी यह रोटी खाने में टेस्टी और सॉफ्ट होती है. इसे आमतौर पर कढ़ी और हरी सब्जी के साथ खाया जाता है. यह डिश भारत के कई हिस्सों में अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है. आज इस खबर में हम आपको घर पर पूरन पोली बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
मिश्रण बनाने के लिए
1 कप धुली हुई चना दाल
3 कप पानी
1 कप चीनी
1 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
थोड़ा जायफल कद्दूकस किया हुआ
2 कप मैदा
1 टी स्पून नमक
2 बड़ा चम्मच घी
1 पानी