scorecardresearch
 

Perfect Rice in Pressure Cooker: होटल जैसे खिले-खिले चावल बनेंगे कुकर में! बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स, हर दाना दिखेगा मोतियों जैसा

Perfect Rice in Pressure Cooker: चावल बनाना आसान लगता है लेकिन इसे सही तरीके से न पकाया जाए तो यह ज्यादा गल जाते हैं, चिपचिपे हो जाते हैं या उनके दाने टूट जाते हैं, जिससे खाने का मजा कम हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने की जरूरत नहीं. आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप आप भी घर पर खिले-खिले और परफेक्ट चावल बना सकते हैं.

Advertisement
X
कुकर में खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? (Photo- ITG)
कुकर में खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? (Photo- ITG)

Perfect Rice in Pressure Cooker: भारतीय घरों में चावल रोजाना के खाने का अहम हिस्सा है. कई लोगों को तो बिना चावल खाए पेट ही नहीं भरता. लेकिन कई बार चावल कुकर में खिले-खिले नहीं बनते, बल्कि या तो ज्यादा गल जाते हैं, चिपचिपे हो जाते हैं या उनके दाने टूट जाते हैं, जिससे खाने का मजा कम हो जाता है. ऐसे में मन में ये सवाल आता है कि ऐसी क्या गलती हो रही है जिसकी वजह से चावल आपस में चिपक जाते हैं. वहीं कुछ लोगों के चावल कुकर में बनने के बाद भी खिले-खिले रहते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कुकर में खिले-खिले और परफेक्ट चावल कैसे बनाए जा सकते हैं.

सही चावल का चुनाव करें
सबसे पहले सही चावल चुनना बहुत जरूरी है. रोज के खाने के लिए मीडियम या लंबे दाने वाले चावल सबसे बेहतर होते हैं. अगर आप बासमती चावल बना रहे हैं तो पुराना  बासमती चावल लें, क्योंकि इसमें स्टार्च कम होता है और पकने के बाद दाने अलग-अलग और खिले हुए रहते हैं.

पकाने से पहले अच्छे से धोएं
चावल पकाने से पहले उसे 2–3 बार अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है. इससे चावल की ऊपर की अतिरिक्त स्टार्च निकल जाती है, जिससे चावल चिपचिपे नहीं बनते. चावल तब तक धोएं जब तक पानी साफ न दिखने लगे.

चावल पकाने से पहले कुछ देर भिगोएं
अगर आपके पास समय हो तो चावल को पकाने से पहले 15–20 मिनट के लिए भिगो दें. इससे चावल अच्छे से पकते हैं और दाने टूटते नहीं हैं. खासकर बासमती चावल के लिए यह तरीका बहुत फायदेमंद होता है.

Advertisement

पानी और चावल का सही अनुपात
कुकर में चावल बनाते समय पानी की मात्रा सही होना बहुत जरूरी है. नॉर्मल चावल के लिए जितना चावल हो उसका दोगुना पानी डालें (जैसे 1 कप चावल में 2 कप पानी). वहीं बासमती चावल के लिए 1 कप चावल में 1.5 से 1.75 कप पानी काफी होता है. ज्यादा पानी डालने से चावल ज्यादा गल सकते हैं और कम पानी होने पर चावल कच्चे रह सकते हैं.

कुकर में चावल डालने का सही तरीका
सबसे पहले धुले हुए चावल कुकर में डालें और फिर उसमें सही मात्रा में पानी मिलाएं. चाहें तो इसमें थोड़ा सा तेल या आधा चम्मच घी डाल सकते हैं, इससे चावल चिपकते नहीं हैं और स्वाद भी अच्छा आता है. कुछ बूंदें नींबू का रस डालने से चावल के दाने अलग-अलग और खिले हुए बनते हैं.

कुकर की सीटी का ध्यान रखें
नॉर्मल चावल के लिए 1–2 सीटी काफी होती हैं, जबकि बासमती चावल आमतौर पर 1 सीटी में ही पक जाता है. सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर को अपने आप ठंडा होने दें.

तुरंत चावल न चलाएं
कुकर खोलने के बाद चावल को तुरंत न चलाएं. पहले 5 मिनट के लिए उसे ऐसे ही रहने दें. इसके बाद हल्के हाथ से या कांटे (फोर्क) की मदद से चलाएं. इससे चावल के दाने टूटेंगे नहीं और अच्छे, खिले-खिले बनेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement