Kerala Style Spicy Potato Fry Recipe: आलू की वही पुरानी सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें शशि थरूर की पसंदीदा रेसिपी, बनाना है बेहद आसान
उरुलाकिझंगु उप्पेरी (Urulakizhangu Mezhukkupuratti) केरल की एक फेमस डिश है, जिसे मसालेदार आलू की सूखी सब्जी या आलू फ्राई कहते हैं. इसे लोग चावल, रोटी या पूरी के साथ खाना पसंद करते है. आज इस खबर में हम आपको केरल स्टाइल आलू फ्राई बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
आलू की सब्जी लगभग हर भारतीय घरों में रोज बनती है. लेकिन अगर आप कुछ अलग और नया स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो केरल की फेमस डिश उरुलाकिझंगु उप्पेरी (Urulakizhangu Mezhukkupuratti) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. यह मसालेदार आलू की सूखी सब्जी होती है जो स्वाद में काफी लाजवाब लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाती है.
हाल ही में कांग्रेस नेता और लेखक शशि थरूर ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी इस पसंदीदा डिश का जिक्र किया था और बताया था कि यह रेसिपी उन्हें उनके पिता ने सिखाई थी. आज इस खबर में हम आपको केरल स्टाइल में मसालेदार आलू फ्राई यानी आलू की सूखी सब्जी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
मसालेदार आलू फ्राई बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
सबसे पहले आलू को छीलकर पानी में हल्दी और नमक डालकर उबाल लें.
जब आलू उबल जाएं तो पानी निकालकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब मिक्सर में लाल मिर्च, छोटे प्याज और थोड़ा नमक डालकर दरदरा पेस्ट बना लें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा इमली का पेस्ट भी डाल सकते हैं, इससे हल्का खट्टा स्वाद आएगा.
इसके बाद एक पैन में आलू को हल्का सा भून लें. फिर इसमें लाल मिर्च और प्याज का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं, ताकि आलू पर मसाला अच्छी तरह लग जाए.
अब गैस को मीडियम कर इसे थोड़ी देर तक भूनते रहें और बीच-बीच में चलाते रहें. जब आलू हल्के क्रिस्पी और सुनहरे हो जाएं, तब गैस बंद कर दें.
अब आपका केरला स्टाइल आलू फ्राई तैयार है. इसे चावल, रोटी या पूरी के साथ खाया जा सकता है.