scorecardresearch
 

How To Prevent Milk From Sticking In Pan: दूध बर्तन की तली में चिपक जाता है? उबालते समय डालें ये 1 चीज, नहीं आएगी जलने की महक

रसोई में दूध उबालते समय अक्सर दूध तली में लगकर जल जाता है या बाहर उफन जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो ये खबर आपके लिए है. आप एक आसान देसी जुगाड़ की मदद से इस समस्या को काफी हद तक रोक सकते हैं. वो हैक है उबालते समय बर्तन में मिट्टी का दीया डालना.

Advertisement
X
अक्सर दूध पैन की तली में नीचे चिपक जाता है, जिसकी वजह से जलने की महक आ जाती है. (Photo: ITG)
अक्सर दूध पैन की तली में नीचे चिपक जाता है, जिसकी वजह से जलने की महक आ जाती है. (Photo: ITG)

रसोई में वैसे तो हर दिन कई तरह के काम होते हैं, लेकिन दूध उबालना एक ऐसा काम है जिसे बहुत ध्यान से करने की जरूरत पड़ती है. जरा सी देर के लिए ध्यान हटने पर या तो दूध उफनकर बाहर आ जाता है, या फिर बर्तन की तली में चिपक जाता है. दोनों में से कोई भी काम मूड खराब करने के लिए काफी होता है. जब दूध नीचे से जल जाता है, तो उसमें एक ऐसी अजीब सी महक बैठ जाती है कि चाय, खीर या कॉफी हर चीज का स्वाद बिगड़ जाता है.

इस बिगड़े स्वाद के साथ दूध को बच्चे हों या बड़े, कोई भी उसे पीना पसंद नहीं करता है. अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है और आप भी रोज-रोज के इस झंझट से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. आज हम आपको एक ऐसा दिलचस्प और असरदार देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप दूध को बर्तन की तली में चिपकने से आसानी से बचा सकते हैं. ये तरीका इतना आसान है कि आप इसे जानकर हैरान रह जाएंगे. 

आखिर क्यों जल जाता है दूध?
जब आप दूध को गैस पर चढ़ाकर लंबे समय तक बिना हिलाए छोड़ देते हैं, तो दूध का गाढ़ा हिस्सा बर्तन के निचले हिस्से पर चिपकने लगता है. लगातार आंच लगने की वजह से वो धीरे-धीरे जल जाता है. एक बार अगर दूध में जलने की बदबू आ गई, तो उसका स्वाद पूरी तरह से खराब हो जाता है.

मिट्टी का छोटा सा दीया दिलाएगा छुटकारा
सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये दूध को जलने से बचाने का काफी पुराना और बहुत ही कारगर नुस्खा है. दूध उबालते समय बर्तन के अंदर मिट्टी का एक छोटा सा दीया डाल देने से दूध जलने से बच जाता है. दरअसल, जब दूध उबलता है, तो इस दीये की वजह से दूध के अंदर हल्की सी मूवमेंट बनी रहती है. दूध लगातार थोड़ा-बहुत हिलता रहता है, जिससे वो तली में जमा नहीं हो पाता और उसके जलने का खतरा बेहद कम हो जाता है.

इस ट्रिक को सही तरीके से कैसे अपनाएं?

1. इस ट्रिक में दीया इस्तेमाल करने से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी तरह की कोई गंदगी ना हो. 
2. दीये को सीधे दूध में डालने से पहले कुछ देर के लिए पानी में रखें, ताकि उसकी मिट्टी साफ हो जाए और दूध में कोई स्वाद या कण न जाए.
3. अब दूध उबालते समय इस गीले दीये को बर्तन में डाल दें.
4. इसके बाद दूध नॉर्मल तरीके से धीमी या मीडियम आंच पर उबालें.

इन बातों का रखें ध्यान

1. दीया पूरी तरह साफ होना चाहिए.
2. हमेशा पानी में भिगोकर ही इस्तेमाल करें.
3. दूध को पूरी तरह भूलकर न छोड़ें, बीच-बीच में चेक करते रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement