scorecardresearch
 

Rice Dhokla Recipe: चाय के साथ रोज-रोज समोसे-पकौड़े खाकर हो गए हैं बोर? चावल से बनाएं सॉफ्ट और जालीदार ढोकला, मिनटों में होगा तैयार!

Rice Dhokla Recipe: शाम की चाय के लिए कुछ हल्का और टेस्टी ढूंढ रहे हैं? तो आप कच्चे चावल, सूजी और दही से बनने वाला सॉफ्ट, स्पॉन्जी और जालीदार ढोकला बना सकते हैं. ये बनाना बहुत ही आसान है और ये हेल्थ के लिए भी अच्छा रहता है.

Advertisement
X
चावल से बना ढोकला बाजार वाले बेसन ढोकले की तरह ही स्वादिष्ट लगता है. (Photo: ITG)
चावल से बना ढोकला बाजार वाले बेसन ढोकले की तरह ही स्वादिष्ट लगता है. (Photo: ITG)

Rice Dhokla Recipe: शाम के समय अक्सर लोगों का कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को हल्का भी रखे. ऐसे में अगर आप चाय के साथ रोज-रोज पकौड़े, समोसे या बाजार के स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं, तो कच्चे चावल से बनने वाला ये स्पॉन्जी ढोकला ट्राई कर सकते हैं. चावल से बना ये ढोकला सॉफ्ट, फूला-फूला और बहुत ही हल्का होता है, जो स्वाद के साथ ही सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है.

चावल से बने इस ढोकले की खासियत ये है कि इसे बनाने में ना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ना ही ज्यादा सामान की जरूरत पड़ती है. चावल, सूजी और दही से तैयार होने वाला ये ढोकला स्टीम करके बनाया जाता है, जिससे ये तले-भुने नाश्ते को आसानी से रिप्लेस कर सकता है. ऊपर से राई, करी पत्ते और हरी मिर्च का तड़का इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है चावल का ढोकला.

इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप कच्चे चावल (भिगोए हुए)
  • ½ कप सूजी
  • ½ कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटी चम्मच चीनी
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 पैकेट इनो या ½ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1-2 चम्मच पानी

तड़के के लिए

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटी चम्मच राई
  • 2 हरी मिर्च
  • 8-10 करी पत्ते
  • हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)

कैसे बनाएं चावल का ढोकला

1. सबसे पहले भिगोए हुए चावल, सूजी और दही को मिक्सर में डालकर एकदम स्मूद पेस्ट बना लें. अब इस बैटर में नमक, चीनी, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, जीरा और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.

2.  अब एक स्टीमर या थाली में पार्चमेंट पेपर बिछा लें. अब बैटर में इनो या बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से थोड़ा पानी डालकर तुरंत हल्के हाथों से मिक्स करें.

Advertisement

3. तैयार बैटर को बर्तन में डाल दें और 10 से 15 मिनट तक स्टीम करें. जब ढोकला पूरी तरह पक जाए, तो इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दें.

4. ढोकला ठंडा होने के बाद इसे अपनी पसंद की शेप में काट लें.  

ऐसे लगाएं स्वादिष्ट तड़का
एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें. अब कटे हुए ढोकले डालें और हल्के हाथों से मिक्स कर लें. आखिर में ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें.

आप इस गरमा-गरम स्पॉन्जी चावल का ढोकला हरी चटनी के साथ परोसें. ये रेसिपी शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या हल्के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement