Sri Lankan Pol Roti Recipe: गेहूं की रोटी तो रोज खाते हैं, आज ट्राई करें श्रीलंका की मशहूर नारियल वाली Pol Roti, स्वाद है लाजवाब
Sri Lankan Pol Roti Recipe: आपने अब तक कई तरह की रोटियां खाई होंगी लेकिन क्या कभी नारियल से बनी पोल रोटी का स्वाद चखा है. यह रोटी श्रीलंका में काफी फेमस है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर किसी खास मौके पर ट्राई कर सकते हैं.
Advertisement
X
क्या आपने खाई है नारियल से बनी श्रीलंकाई पोल रोटी? (Photo-ITG)
Sri Lankan Pol Roti Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो श्रीलंका की फेमस 'पोल रोटी' (Pol Roti) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. नारियल और कुछ मसालों से बनी यह रोटी बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है. इस रोटी को आप सांभर, दाल, नारियल की चटनी या चिकन करी के साथ सर्व कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे आप बेहद आसानी से सुबह या शाम के नाश्ते या फिर रात के डिनर में बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
1.5 से 2 कप मैदा
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
8-10 करी पत्ते (बारीक कटे हुए)
नमक स्वादानुसार
आवश्यकतानुसार पानी (आटा गूंथने के लिए)
आवश्यकतानुसार तेल या घी (सेकने और हाथों पर लगाने के लिए)
श्रीलंकाई पोल रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किया हुआ नारियल, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, कटे हुए करी पत्ते और स्वादानुसार नमक डालें. इन सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि प्याज और मिर्च का फ्लेवर नारियल के साथ मिक्स हो जाए.
अब इसी बाउल में मैदा डालें. इसके बाद आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें. ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा गीला. गूंथने के बाद आटे को एक कपड़े या प्लेट से ढककर 5-10 मिनट के लिए सेट होने रख दें.
तय समय बाद हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं ताकि आटा चिपके नहीं. अब आटे में से मीडियम आकार की छोटी-छोटी लोइयां (पोर्शन) तोड़कर गोल कर लें.
अब एक लोई को लें और उसे बेलन के बजाय अपने हाथों की मदद से दबाते हुए हल्का सा चपटा और गोल आकार दें (यह पारंपरिक रोटी से थोड़ी मोटी बेली या थपथपाई जाती है).
अब गैस पर तवा गर्म करें. इस तैयार रोटी को तवे पर डालें और मीडियम गैस पर रखें. रोटी को दोनों तरफ से तब तक सेकें जब तक कि उस पर सुनहरे स्पॉट्स न आ जाएं और वह बाहर से हल्की कुरकुरी न हो जाए. सेकते समय आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा घी भी लगा सकती हैं.
आपकी गरमागरम, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट श्रीलंकाई पोल रोटी बनकर बिल्कुल तैयार है. इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ गरमागरम सांभर, दाल, नारियल की तीखी चटनी या फिर चिकन करी के साथ परोस सकते हैं.