scorecardresearch
 

How To Make Oil Free Poori At Home: पूड़ियां बनाने के लिए 1 बूंद तेल की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, इस ट्रिक से बनेंगी फूली-फूली और क्रिस्पी; जानें अनोखा तरीका

How To Make Oil Free Poori At Home: अगर आप ज्यादा तेल वाली पूड़ी खाने से बचते हैं, तो ये वायरल जीरो ऑयल पूरी रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. इस आसान किचन हैक से आप प्रेशर कुकर में बिना तले फूली-फूली और क्रिस्पी पूड़ी बना सकते हैं. जानें हेल्दी पूरी बनाने का आसान तरीका.

Advertisement
X
बिना तेल के पूड़ियां बनाने के लिए आपको प्रेशर कुकर की जरूरत पड़ेगी. (Photo: ITG)
बिना तेल के पूड़ियां बनाने के लिए आपको प्रेशर कुकर की जरूरत पड़ेगी. (Photo: ITG)

How To Make Oil Free Poori At Home: पूड़ी-सब्जी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. छुट्टी का दिन हो, घर में मेहमान आने हों या फिर किसी त्योहार पर कुछ खास बनने की बात, पूड़ी हर मौके के लिए परफेक्ट साबित होती है. ये हर सब्जी का स्वाद बढ़ा देती है. पूड़ी खाने में स्वादिष्ट तो लगती है, लेकिन इसे तलने के लिए ढेर सारा तेल लगता है जिसकी वजह से लोग इसे खाने से बचने लगे हैं. अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए ढेर सारे तेल में तली हुई पूरी देखकर कई लोग चाहकर भी खुद को रोक लेते हैं. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं, तो अब परेशान न हों. आज हम आपके लिए पूड़ी बनाने की एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसकी वजह से आपको पूड़ी खाने मन नहीं मारना होगा. इस शानदार किचन ट्रिक की मदद से आप बिना तेल के भी फूली-फूली और क्रिस्पी पूड़ी बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए सिर्फ प्रेशर कुकर की जरूरत पड़ेगी.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • स्वादानुसार नमक
  • गुनगुना पानी

बनाने का तरीका:

1. 
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें नमक व अजवाइन डाल दें. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें की पूड़ी का आटा हमेशा थोड़ा टाइट होना चाहिए, तभी पूरी अच्छी बनती है.

2. आटा गूंथने के बाद उसे 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और पूड़ियां बेलते समय टूटती नहीं हैं.

3. इसके बाद आटे को हल्का सा मसल लें और उसकी छोटी लोइयां बना लें. अब बेलन की मदद से सभी लोइयों को पूड़ियों की शेप में बेल लें.  

4. अब गैस पर प्रेशर कुकर रखें और उसमें 1 से 2 गिलास पानी डाल दें. कुकर के अंदर एक स्टैंड रख दें ताकि प्लेट ऊपर रहे और पानी से टच न हो. इसके बाद एक स्टील की प्लेट लें और उस पर बहुत हल्का सा तेल या घी लगाकर चिकना कर लें, ताकि पूड़ियां चिपके नहीं.

Advertisement

5. अब बेली हुई पूड़ियों को प्लेट पर रखें और प्लेट को कुकर के अंदर स्टैंड पर रख दें. कुकर का ढक्कन बंद करें लेकिन सीटी न लगाएं. अब तेज आंच पर करीब 3 से 4 मिनट तक पूड़ियों को भाप में पकने दें.

6. कुछ ही मिनटों बाद जब आप कुकर खोलेंगे तो अंदर फूली हुई पूड़ियां तैयार मिलेंगी. इन्हें आलू की सब्जी, छोले या दही के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं.

7. बता दें कि कुछ लोग कुकर की जगह बिना तेल के पूड़ियां माइक्रोवेव और एयरफ्रायर में भी बनाते हैं.

क्यों खास है ये तरीका?

  • इस तरीके में पूरी को डीप फ्राई नहीं किया जाता, इसलिए इसमें फैट और कैलोरी काफी कम होती है.
  • दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल या वजन बढ़ने की चिंता करने वालों के लिए ये तरीका काफी अच्छा माना जाता है.
  • बिना तेल के बनने के बावजूद ये पूड़ियां बहुत स्वादिष्ट बनती हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement