scorecardresearch
 

Lucknowi Dal Falaknuma: घर पर बनाएं शेफ रणवीर बरार स्टाइल लखनऊ की मशहूर 'दाल फलकनुमा', स्वाद में दाल मखनी को करती है फेल!

Lucknowi Dal Falaknuma: अगर आप रोजाना वही सादी दाल खाकर ऊब चुके हैं, तो शेफ रणवीर बरार की 'दाल फलकनुमा' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. लखनऊ की ये शाही रेसिपी उड़द, मूंग और चना दाल को मिलाकर बनती है, जिसमें गुड़ और कसूरी मेथी का खास तड़का इसे दाल मखनी से भी बेहतर स्वाद देता है.

Advertisement
X
लखनऊ की मशहूर फलकनुमा दाल उड़द, मूंग और चना दाल को मिलाकर बनाई जाती है. (Photo: ITG)
लखनऊ की मशहूर फलकनुमा दाल उड़द, मूंग और चना दाल को मिलाकर बनाई जाती है. (Photo: ITG)

Lucknowi Dal Falaknuma: भारतीय खाने की बात हो और उसमें दाल का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. दाल एक ऐसी डिश है, जो ज्यादातर घरों में रोजाना बनती है. घरों में अरहर से लेकर काली मसूर तक बनाई जाती है, लेकिन कई बार लोग यही दालें खाकर बोर हो जाते हैं. जब ऐसा होता है तो दाल मखनी बना ली जाती है. अगर आप अब दाल मखनी खाकर भी ऊब चुके हैं और सोच रहे हैं कि दाल में अब नया क्या हो सकता है, तो ये खबर आपके लिए है. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने लखनऊ की मशहूर ‘दाल फलकनुमा’ की रेसिपी शेयर की है, जो खाने में इतनी लजीज होती है कि आप एक बार इसे खाने के बाद दाल मखनी का स्वाद भी भूल जाएंगे. 

शेफ रणवीर कहते हैं ये कोई साधारण दाल नहीं, बल्कि ऐसी रेसिपी है जिसे पुराने बावर्ची बड़े गर्व से बनाया करते थे. इस दाल की खासियत इसका बेमिसाल स्वाद है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

दाल के लिए

  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2-4 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 कप साबुत उड़द दाल (भिगोई हुई)
  • 1 कप साबुत मूंग दाल (भिगोई हुई)
  • 1 कप चना दाल (भिगोई हुई)
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 3-4 कप पानी
  • थोड़ा सा पालक
  • नमक स्वादानुसार

मसाले और तड़के के लिए

  • प्याज- 2 मध्यम (पतले कटे हुए)
  • टमाटर- 3-4 बड़े (प्यूरी बना लें)
  • ½ कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 तेजपत्ता
  • छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 3-4 लौंग
  • 7-8 काली मिर्च
  • 2 छोटे चम्मच जीरा
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच गुड़
  • 1-2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी
  • तेल जरूरत अनुसार

बनाने का तरीका:

1. दाल फलकनुमा बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और उसमें सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डालें. अब भीगी हुई उड़द दाल, मूंग दाल और चना दाल डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर दाल को करीब 1 मिनट हल्का भून लें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह दाल में आ जाए.

Advertisement

2. अब कुकर में पालक, नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. दाल को 3-4 सीटी आने तक पकने दें. इससे दाल अच्छे से गलेगी और क्रीमी हो जाएगी.

3. कुकर में सीटी आने तक दूसरी गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कटे हुए प्याज डालें. प्याज को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. अब आधे फ्राई प्याज निकालकर अलग रख दें, क्योंकि इन्हें बाद में गार्निश और मसाले में इस्तेमाल किया जाएगा.

4. उसी पैन में थोड़ा तेल रहने दें और उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और जीरा डालें. मसालों को कुछ सेकंड तक चटकने दें, ताकि उनकी खुशबू तेल में अच्छी तरह मिक्स हो जाए.

5. अब पैन में बचे हुए फ्राई प्याज, टमाटर प्यूरी, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालें. इस मसाले को धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक अच्छे से पकाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे और गाढ़ा दिखने लगे, तब समझिए मसाला तैयार है.

6. अब मसाले में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा पानी डालें. इसके बाद पकी हुई दाल मिलाकर अच्छी तरह चलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी डाल सकते हैं. आखिरी में हरा धनिया डालें और दाल को कुछ मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाए.

Advertisement

7. एक छोटे पैन में घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर हल्का पिघलाएं. अब इसमें कसूरी मेथी और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें. तैयार तड़के को गरमागरम दाल के ऊपर डाल दें. यही तड़का दाल को उसका खास शाही स्वाद देता है.

8. बस आपकी स्वादिष्ट लखनवी दाल फलकनुमा तैयार है. इसे गरमागरम रोटी, नान या स्टीम राइस के साथ खाया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement