scorecardresearch
 

Instant Green Chutney Premix: हर बार चटनी पीसने का झंझट खत्म! बस 1 चम्मच पाउडर में पानी मिलाओ... मिनटों में तीखी हरी चटनी तैयार!

Instant Green Chutney Premix: समोसे, पकोड़े हों या पराठे, हरी चटनी के बिना हर स्वाद अधूरा लगता है. अगर बिजी शेड्यूल या सफर के कारण आप ताजी चटनी नहीं पीस पाते, तो धनिया, पुदीने और मसालों से घर पर आसानी से 'इंस्टेंट ग्रीन चटनी प्रीमिक्स' बनाकर रख सकते हैं. बस फिर पानी मिलाकर और मिनटों में तीखी-चटपटी चटनी तैयार हो जाएगी.

Advertisement
X
प्रीमिक्स की मदद से आप सिर्फ कुछ ही सेकंड में हरी चटनी तैयार कर सकते हैं. (Photo: ITG)
प्रीमिक्स की मदद से आप सिर्फ कुछ ही सेकंड में हरी चटनी तैयार कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Instant Green Chutney Premix: रोज के सादे खाने में चटपटा जोड़ने के लिए लोग अचार के साथ-साथ चटनी खाना पसंद करते हैं. धनिया-पुदीना से बनने वाली हरी चटनी भारतीय खाने का ऐसा स्वाद है, जो लगभग हर घर की रसोई में मिलता है. समोसे, पकौड़े, सैंडविच, भेल, पराठे या दाल-रोटी, हरी चटनी हर स्नैक और काने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. लेकिन कई बार सफर के दौरान, हॉस्टल में रहने पर या बिजी शेड्यूल के कराण ताजी चटनी बनाना मुश्किल हो जाता है.

अगर आप भी किसी कारण हरी चटनी नहीं बना पा रहे हैं तो आप घर पर ग्रीन चटनी प्रीमिक्स बनाकर रख सकते हैं. ये इंस्टेंट ग्रीन चटनी प्रीमिक्स आपके बेहद काम आ सकता है. इसकी खास बात ये है कि एक बार प्रीमिक्स तैयार कर लें, फिर जब मन हो बस पानी मिलाएं और आपकी तीखी-चटपटी चटनी तैयार हो जाएगी. चलिए जानते हैं कैसे बना सकते हैं हरी चटनी का प्रीमिक्स.

इंस्टेंट ग्रीन चटनी प्रीमिक्स बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1/2 कप हरा धनिया
  • 8 से 10 पुदीने की पत्तियां
  • 3 से 4 करी पत्ते
  • 3 से 4 हरी मिर्च
  • अदरक का एक छोटा टुकड़ा
  • 2 चुटकी हींग
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच नमक
  • 1/2 नींबू का रस या 1/4 चम्मच साइट्रिक एसिड
  • 2/3 कप भुना चना 
  • थोड़ा सा चाट मसाला
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर (ऑप्शनल)

ऐसे तैयार करें इंस्टेंट ग्रीन चटनी प्रीमिक्स
सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें पीसने के लिए जरा भी पानी का इस्तेमाल नहीं करना है. मिश्रण पूरी तरह ड्राई होना चाहिए. जब ये अच्छे से पिस जाए तब तैयार प्रीमिक्स को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें.

प्रीमिक्स बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
चटनी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि धनिया, पुदीना और बाकी ग्रीन इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह धोने के बाद पूरी तरह सुखा लिया जाए. किसी साफ कपड़े पर फैलाकर सुखाएं ताकि उनमें एक्स्ट्रा नमी न रहे. नमी रहने पर प्रीमिक्स जल्दी खराब हो सकता है.

Advertisement

चटनी तैयार करने का तरीका
ये प्रीमिक्स बनाकर रख लें. फिर जब भी चटनी बनानी हो, जरूरत के अनुसार प्रीमिक्स निकालें और उसमें थोड़ा पानी मिलाएं. चाहें तो उसी समय ताजा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट हरी चटनी तैयार हो जाएगी.

कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर?
अगर इस प्रीमिक्स को एक दिन धूप में अच्छी तरह सुखा लिया जाए तो आप इसे रूम टेंपरेचर पर लगभग एक महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है. वहीं फ्रिज में रखने पर ये करीब दो हफ्ते तक आसानी से चल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement