scorecardresearch
 

How to Make Amba Poli: आम से बने मीठे पराठे के आगे पूरन पोली भी लगेगी फीकी, नोट करें आसान रेसिपी

How to Make Amba Poli: गर्मियों के सीजन में अगर आप आम से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो 'आंबा पोली' एक बेहतरीन ऑप्शन है. आम की प्यूरी, सूजी और मिल्क पाउडर की स्टफिंग से तैयार यह डिश स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है, इसे आप नाश्ते में दूध या आमरस के साथ परोस सकते हैं.

Advertisement
X
आम की रोटी भी गर्मी में खूब खाई जाती है. (PHOTO:ITG/AI )
आम की रोटी भी गर्मी में खूब खाई जाती है. (PHOTO:ITG/AI )

How to Make Amba Poli:  गर्मी का मौसम वैसे तो लोगों को ज्यादा अच्छा नहीं लगता है, लेकिन इस सीजन की सबसे अच्छी बात बस यही होती है कि बाजार में खूब सारे आम मिलना शुरू हो जाते हैं. फलों के राजा आम के दीवाने तो गर्मियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वो तरह-तरह के आम का लुत्फ उठा सकें, खट्टा-मीठा आम और उससे बनी चीजें लोगों को खाना बहुत अच्छी लगती है और आप भी उन लोगों में से हैं तो आज हम आपको एक नई डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आपका मन खुश हो जाएगा. 

आम का सीजन आते ही लोग मैंगो शेक और मैंगो लस्सी बनाना शुरू कर देते हैं. मगर क्या आपने आम से बनी आंबा पोली खाई है, इस डिश का नाम सुनकर आपको जरूर अजीब लग रहा होगा. मगर इसका टेस्ट आपको जरूर पसंद आएगा. फ्रिक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस डिश को बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है. 

वैसे तो आम को फ्रूट किंग कहा जाता है, मगर वलसाड के हापुस यानी अल्फांसो को आमों का राजा कहते हैं. यह आम 1200 से 1500 रुपये किलो मिलता है और इसका स्वाद भी बाकी आमों से अलग होता है और इसकी डिमांड विदेशों में भी होती है. इस आम से बना आंबा पोली का स्वाद तो लाजवाब होता है, हालांकि आप किसी भी आम से यह बना सकते हैं. 

आंबा पोली कैसे बनाएं?

इंग्रेडिएंट्स

Advertisement
  • देसी घी
  • सूजी
  • आम की प्यूरी 
  • जायफल पाउड
  • हरी इलायची पाउडर
  • चीनी
  • मिल्क पाउडर
  • गेंहू का आटा 
  • नमक
  • हल्दी
  • पानी

इस तरीके से स्टेप बॉय स्टेप बनाएं आंबा पोली

  1. कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें और फिर इसमें सूजी डालकर कुछ देर के लिए अच्छी तरह से रोस्ट करेंगे. 
  2. उसके बाद  इसमें आम प्यूरी, जायफल पाउडर, हरी इलायची पाउडर डालने के बाद अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे. 
  3. कुछ मिनट पकाने के बाद इसमें चीनी मिलाएं और इसको गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से पकाते रहें. 
  4. चीनी के बाद आप इसमें मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करके थोड़ी देर चलाते रहे हैं और फिर ठंडा होने के लिए साइड में रख दें. 
  5. इतनी देर आप गेहूं का आटा लेंगे और उसमें नमक, हल्दी. देसी घी डालकर आटा गूंथ लेंगे, इस आटे एक कटोरे में पानी के अंदर भिगोकर रखेंगे.
  6. 1 घंटे के बाद आटे को पानी से बाहर निकालना है और फिर उसे हल्के हाथों से दोबारा से गूंथना है. इससे एक फायदा होगा कि भरने के बाद रोटी फटेंगी नहीं.
  7. उसके बाद आटे का छोटा टुकड़ा लेना है और फिर उसमें आम वाली स्टफिंग भरनी है और इसकी गोल रोटी बनाएंगे. 
  8. रोटी बनाने के बाद इसे गर्म तवे पर रखें और फिर पकने के बाद इसमें दोनों तरफ से देसी घी लगाकर पकाएं. 

इस तरीके से परोसे आंबा पोली

इस आंबा पोली को आप दूध या आम रस के रस के खा सकते हैं, यह नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. इसे तो बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे. अगर आपके घरवालों को भी आम अच्छा लगता है तो आप भी उनके लिए आंबा पोली की यह खास डिश बना सकते हैं जो खाने में शानदार और बनाने में एकदम आसान है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement