scorecardresearch
 

दूध उफनकर गैस हो जाती है गंदी? बस करें ये आसान काम, उबलकर बाहर नहीं गिरेगी एक भी बूंद

दूध उबालते समय अक्सर उफनकर गिर जाता है और किचन गंदा हो जाता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगा खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ आसान और छोटे-छोटे हैक्स अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आप दूध को धीमी आंच पर उबालेंगे तो उसके उफनकर गिरने के चांस कम हो जाएंगे. (Photo: ITG)
अगर आप दूध को धीमी आंच पर उबालेंगे तो उसके उफनकर गिरने के चांस कम हो जाएंगे. (Photo: ITG)

रसोई में ऐसे बहुत से काम हैं, जो सुनने में बेहद आसान लगते हैं लेकिन होते नहीं हैं. उनमें से एक दूध उबालना है. दूध उबालना सुनने में भले ही बहुत आसान काम लगे, लेकिन असल में ये किचन की सबसे झंझट वाली चीजों में से एक है. अगर आपकी एक मिनट के लिए भी नजर हटी तो दूध उफनकर गैस पर गिर जाता है और रसोई गंदी हो जाती है. कई बार तो सुबह की जल्दी में ये छोटी सी गलती पूरा मूड खराब कर देती है.

अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार होता है, तो जान लें आप अकेले नहीं हैं. लगभग हर घर में ये परेशानी देखने को मिलती है. लेकिन अच्छी बात ये है कि इसे रोकना बिल्कुल मुश्किल नहीं है. जैसे हर समस्या का समाधान मौजूद है, वैसे ही दूध उफनकर पतीले से बाह न निकले उसके लिए भी कुछ छोटे-छोटे किचन टिप्स हैं. इन्हें अपनाकर आप दूध को उफनने से आसानी से बचा सकते हैं. इन टिप्स की मदद से ना आपकी गैस गंदी होगी, ना बार-बार साफ करना पड़ेगा. चलिए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स.

1. बर्तन पर रखें लकड़ी की चम्मच: अगर आप चाहते हैं कि गैस पर गर्म होने के लिए रखा दूध न उपने तो उसके लिए आपको दूध उबालते समय एक छोटा सा काम करना होगा. बर्तन के ऊपर लकड़ी का चम्मच रख दें. जब दूध गर्म होता है, तो ऊपर झाग बनने लगता है और वही उफनकर बाहर आता है. अगर आप उसके ऊपर चम्मच रखेंगे तो ये झाग बार-बार टूटता रहेगा और दूध कंट्रोल में रहता है और बाहर नहीं गिरता.

2. बर्तन के किनारे पर लगाएं घी या मक्खन: आपने अपनी दादी-नानी को ये करते जरूर देखा होगा. वो दूध या खीर उबालते समय पतीले के किनारे पर हल्का सा घी लगाती थीं. उससे जब भी दूध ऊपर आता था, तो झाग किनारे से फिसलकर नीचे बैठ जाते थे और बाहर नहीं गिरते. ये एक पुराना लेकिन बहुत असरदार नुस्खा है.

3. स्टील का चम्मच या कटोरी वाली ट्रिक: ये ट्रिक भी काफी काम की और असरदार है. जब आप दूध को गैस पर उबलने के लिए रखते हैं, तभी उसके अंदर एक छोटा स्टील का चम्मच या छोटी कटोरी डाल दें. ये चम्मच या कटोरी दूध के टेंपरेचर को थोड़ा कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही ये झाग की लेयर को तोड़ने के लिए एक तरह की रुकावट बनाता है, जिससे भाप बाहर निकलती रहती है. 

ये भी आ सकता है काम

तेज नहीं, धीमी आंच पर उबालें:
अक्सर आप दूध उबालने के लिए जल्दी में गैस की आंच तेज कर देते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है. तेज आंच पर दूध अचानक उफनता है और संभालने का मौका भी नहीं मिलता. अगर आप दूध को धीमी या मीडियम आंच पर उबालेंगे, तो वो धीरे-धीरे गर्म होगा और आराम से उबलेगा.

Advertisement

बड़ा बर्तन इस्तेमाल करें: कई बार बर्तन छोटा होने की वजह से भी दूध बाहर आ जाता है. जैसे ही दूध उफनता है, उसे फैलने की जगह नहीं मिलती और वो सीधे बाहर गिर जाता है. इसलिए हमेशा थोड़ा बड़ा बर्तन चुनें, ताकि दूध के उबलने पर उसे ऊपर उठने की जगह मिल सके और वो बाहर न निकले.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement