High Protein Roti Recipe: आजकल ज्यादातर लोग फिटनेस मेंटेन करने और हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करने के लिए कई लोग बाजार से महंगे-महंगे प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स खरीदते हैं. हालांकि, ये कई बार नकली निकल जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में बाजार से सप्लीमेंट्स या प्रोटीन पाउडर खरीदने से लोग अब कतराने लगे हैं.
अगर आप भी प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो रुक जाएं. क्योंकि आप घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से भी ऐसी रोटी बनाई जा सकती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन और विटामिन B12 से भरपूर है. रोस्टेड चना, पनीर और दही से तैयार होने वाली ये खास प्रोटीन रोटी बड़ों से लेकर बच्चों तक की रोजाना प्रोटीन जरूरत पूरी करने में मदद कर सकती है. सबसे अच्छी बात ये है कि ये रोटियां नॉर्मल रोटियों के मुकाबले ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनती हैं.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. प्रोटीन और B12 से भरपूर रोटी बनाने के लिए मिक्सर जार में रोस्टेड चना, पनीर, दही और पानी डालें. अब इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करके एक स्मूद और क्रीमी पेस्ट बना लें.
2. एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें तैयार पेस्ट को थोड़ा-थोड़ा डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी और मिला सकते हैं. आटा गूंथने के बाद उसे ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.
3. आटे की लोइयां बनाएं और सूखे आटे की मदद से रोटियां बेल लें. तवा गर्म करें और रोटियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. गर्म रोटी पर थोड़ा घी लगाएं.
क्यों खास है ये रोटी?
रोस्टेड चना और पनीर प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं, जबकि दही शरीर को विटामिन B12 और अन्य जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करता है. इस वजह से ये रोटी नॉर्मल रोटी के मुकाबले कहीं ज्यादा पौष्टिक बन जाती है.
किन चीजों के साथ खाएं?
आप इस प्रोटीन रोटी को दाल, सब्जी, दही, अचार या फिर हल्के नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं. बच्चों के टिफिन और फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोगों के लिए भी ये एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अगर आप बिना प्रोटीन पाउडर के अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं, तो ये आसान और स्वादिष्ट रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं.