scorecardresearch
 

होली पर हलवाई जैसी खस्ता मठरी घर पर बनाने के लिए कैसे गूंथे आटा? शेफ ने दी सीक्रेट टिप्स

होली पर घर पर अगर आप हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए मठरी का आटा सही ढंग से गूंथना बहुत जरूरी है. ऐसे में क्रिस्पी, हलवाई जैसी मठरी बनाने के लिए का आटा कैसे गूंथे, कितना मोयन डालें ये जानना बहुत जरूरी है.

Advertisement
X
मठरी का आटा गूंथने के लिए उसमें मोयन सही ढंग से डालना चाहिए. (Photo: ITG)
मठरी का आटा गूंथने के लिए उसमें मोयन सही ढंग से डालना चाहिए. (Photo: ITG)

होली का त्योहार आने ही वाला है. इसे बेशक रंगों का त्योहार कहा जाता है, लेकिन ये सिर्फ रंग, गुलाल और पानी की पिचकारियों का ही नहीं, बल्कि घरों में स्वादिष्ट स्नैक्स भी बनने लगते हैं. होली पर गुजिया, पापड़, चिप्स तो बनाए ही जाते हैं, लेकिन चाय के साथ खाई जाने वाली खस्ता मठरी का मजा ही कुछ अलग होता है. सोचिए, चाय की प्याली के साथ थोड़ी-सी खस्ता मठरी हो, जो हर बाइट में क्रिस्पी हो…सोचकर ही मजा आ जाता है ना?

लेकिन सच कहें तो हर बार वो मठरी वैसी नहीं बनती जैसी हलवाई के मिलती है. अक्सर मठरी या तो बहुत सख्त हो जाती है या फिर उसमें वो क्रंच नहीं आ पाता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये खबर आपके लिए है. शेफ रणवीर बरार की मानें तो मठरी को खस्ता बनाने का सबसे जरूरी हिस्सा आटा सही तरीके से गूंथना होता है. अगर आटा ठीक से लगाया जाए, तो मठरी एकदम क्रिस्पी, हल्की और परतदार बनती है, जो होली के स्पेशल स्नैक्स में चार चांद लगा देती है. तो चलिए जानते हैं किस तरह से गूंथे मठरी का आटा कि वो हर बार बने खस्ता.

मठरी के आटे में क्या-क्या मिलाना चाहिए?
शेफ रणवीर कहते हैं खस्ता मठरी बनाने के लिए सिर्फ मैदा नहीं का आटा नहीं गूंथना होता है. अगर आप सिर्फ मैदा गूंथते हैं तो उससे मठरी में वो खस्ता टेक्सचर नहीं आता. शेफ रणवीर के मुताबिक 

Advertisement
  • 1 कप मैदा में ¼ कप गेहूं का आटा मिलाएं
  • एक छोटा चम्मच सूजी (बारीक पीसी हुई)
  • एक छोटा चम्मच बेसन
  • स्वादानुसार दरदरी कुटी काली मिर्च

ये चीजें मिलाने से मठरी और भी क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनती है.

मोयन (घी/तेल) कितना डालें?
मठरी का आटा गूंथते समय अक्सर घरों में यही कन्फ्यूजन रहता है कि मठरी या किसी भी स्नैक्स के आटे में मोयन कितना डालना चाहिए. रणवीर ब्रार कहते हैं कि लगभग 20% तक मोयन डाल सकते हैं. मतलब अगर आपके पास 200 ग्राम आटा है, तो उसमें लगभग 40 ग्राम घी या तेल मिलाएं. 

अगर ये टेस्ट करना हो कि आटे के हिसाब से मोयन सही है या नहीं तो आटे को मुट्ठी में दबाकर देखें. अगर आटा अच्छी तरह से बंध जाए और टूटे नहीं, तो मोयन सही है.

मठरी का आटा कैसे गूंथे?
मठरी का सबसे अहम हिस्सा आटे को सही तरीके से गूंथना है. शेफ ने आटा गूंथने के कुछ आसान स्टेप्स बताएं है, जिन्हें फॉलो करके आप मठरी का परफेक्ट आटा गूंथ सकते हैं. इनसे आपकी मठरी बिल्कुल हलवाई जैसी क्रिस्पी बनेंगी. 

1. पानी धीरे-धीरे डालें और आटे को दें सही टेक्शचर: मठरी का आटा गूंथते वक्त सबसे पहला और सबसे अहम कदम पानी डालने का तरीका होता है. आटा गूंथते वक्त पानी हमेशा धीरे-धीरे डालें और आटे को हल्का सख्त सा ही रखें. अगर आटा बहुत सॉफ्ट होगा, तो मठरी शाइनी और फूली नहीं बनेगी, और अगर बहुत सख्त होगा, तो मठरी भारी और बहुत ज्यादा कड़ी लगेगी. इस बैलेंस के साथ आटे को गूंथने से मठरी क्रिस्पी और बाजार जैसी बनेंगी.

Advertisement

2. हाथों से मसलते हुए गूंथना: सिर्फ आटे को मिलाना या नॉर्मल तरीके से गूंथना काफी नहीं है. मठरी में खस्ता टेक्शचर लाने के लिए आटे को हाथों से मसलते हुए गूंथना जरूरी है. इस प्रोसेस से सूजी और मोयन अच्छे से मिलते हैं और आटा फ्लफी बन जाता है. हाथों से मसलते समय धीरे-धीरे दबाएं और आटे को समान रूप से तैयार करें.

3. आटे को रेस्ट दें: गूंथने के बाद आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रेस्ट दें. इस समय में आटा और भी सॉफ्ट हो जाता है और सूजी अच्छी तरह फूल जाती है, जिससे मठरी बनाने में आसानी होती है. रेस्ट लेने से मठरी न केवल क्रिस्पी बनती है, बल्कि हलवाई-स्टाइल टेक्शचर भी मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement