High Protein Soya Poha Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं प्रोटीन वाला सोया पोहा, सेहत के साथ स्वाद भी मिलेगा लाजवाब
High Protein Soya Poha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो सोया पोहा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. प्रोटीन और सब्जियों से भरपूर यह नाश्ता टेस्टी होने के साथ-साथ जल्दी भी बन जाता है. आज हम आपको सोया पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
X
नाश्ते में ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर चटपटा सोया पोहा, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe stock)
High Protein Soya Poha Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी हो तो पूरा दिन बन जाता है. अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो सोया पोहा आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें सॉफ्ट पोहा के साथ प्रोटीन से भरपूर सोया और ताजी सब्जियां मिलाई जाती हैं जो इसे टेस्टी और हेल्दी बनाती हैं. आज इस खबर में हम आपको घर पर सोया पोहा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
200 ग्राम पोहा, भिगोया हुआ
20 ग्राम हरी मटर
40 ग्राम हरी बीन्स
30 ग्राम पिसी हुई सोया
1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
एक चुटकी जीरा
एक चुटकी सरसों के दाने
8-10 करी पत्ते
1 छोटा चम्मच अदरक और हरी मिर्च
20 ग्राम प्याज, कटा हुआ
20 ग्राम कटे हुए टमाटर
1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार मीठा और खट्टा मसाला