5 Minute Curry Recipe: कई बार घर में अचानक मेहमान आने, काम में बिजी होने या थकान के कारण समझ नहीं आता कि खाने में क्या बनाएं. ऐसे में यदि कुछ चटपटा खाने का मन हो तो अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. यदि आप भी उन लोगों में से हैं और दाल और सब्जी के पुराने ऑप्शंस से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो शेफ विकास खन्ना की डिश ट्राई कर सकते हैं. उन्होंने फराह खान के साथ मिलकर एक ऐसी करी रेसिपी शेयर की है जो न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसे बनाने में महज 5 मिनट का समय लगता है. तो आइए खट्टे-मीठे स्वाद और नारियल के दूध से बनी करी बनाने की रेसिपी जान लीजिए.
विकास और फराह की रेसिपी की शुरुआत होती है ताजे अनानास के साथ होती है जिसे उन्होंने 'अनन्नास मनसके' नाम दिया है. सबसे पहले अनानास के मीडियम साइज के टुकड़े करें और उनमें बारीक कटा हुआ कड़ी पत्ता, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर रख दें. इससे फ्लेवर अंदर तक पहुंच जाता है क्योंकि जब अनानास मसालों के साथ मैरीनेट हो जाता है तो उसका स्वाद और भी अधिक आता है.
फिर एक पैन में नारियल का तेल गर्म करे और उसमें राई, जीरा और कड़ी पत्ता डालें. इसके बाद इसमें बारीक कटा अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें.
अब पैन में नारियल का दूध डालें. इसमें थोड़ी हल्दी और नमक मिलाएं. जब दूध में हल्का उबाल आने लगे, तो इसमें एक चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छे से चलाएं. चावल का आटा करी को एक गाढ़ा और रिच टेक्सचर देगा.
करी जब गाढ़ी होने लगे तो इसमें नींबू का रस निचोड़ें. आखिर में मसालों में लिपटे हुए अनानास के टुकड़े इसमें डाल दें. इसे 1-2 मिनट तक चलाएं और आपकी 5 मिनट वाली 'अनानस मनसके' करी तैयार है.
शेफ के मुताबिक, यह करी काफ जल्दी तैयार होती है. आप इसे लंच-डिनर या किसी भी समय खा सकते हैं. इसे सफेद चावल (स्टीम्ड राइस) के साथ सर्व करना सबसे अच्छा माना जाता है.
फराह खान ने भी इस रेसिपी को देखकर हैरानी जताई थी कि इतनी स्वादिष्ट डिश इतने कम समय में कैसे तैयार हो गई. अगर आप भी कुकिंग में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहते और कुछ रेस्टोरेंट जैसा ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ विकास खन्ना की यह '5 मिनट करी' जरूर आजमाएं.