Besan Pyaaz Paratha Recipe: हर सुबह उठते ही सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो टेस्टी भी हो, जल्दी तैयार हो जाए और पेट भी भर दे. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको रोज के नाश्ते से हटकर बेसन-प्याज का टेस्टी पराठा बनाना बताएंगे. यह पराठा खाने में जितना लाजवाब और कुरकुरा लगता है, उतना ही हेल्दी भी होता है, क्योंकि इसमें बेसन का भरपूर प्रोटीन मिलता है.
प्याज और हल्के मसालों की स्टफिंग इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी लगती और यह घर में मौजूद सामान से आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं बेसन प्याज का टेस्टी पराठा बनाने की आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
1 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच घी
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
2 छोटे प्याज बारीक कटे हुए
1/2 छोटा चम्मच धनिया के बीज
1/4 छोटा चम्मच सौंफ
2 छोटे चम्मच घी
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/4 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
एक चुटकी काला नमक
2 छोटे चम्मच हरा धनिया
पराठा सेंकने के लिए घी
नमक स्वादानुसार