scorecardresearch
 

Chukandar Raita Recipe: गुलाबी स्किन और हेल्दी शरीर के लिए गर्मियों में खाएं चुकंदर का रायता, बनाना है बेहद आसान

Chukandar Raita Recipe: चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. आज हम आपको चुकंदर का रायता बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
गर्मियों में खाएं चुकंदर का रायता स्किन करेगी ग्लो और डाइजेशन रहेगा बेहतर (Photo- Adobe Stock)
गर्मियों में खाएं चुकंदर का रायता स्किन करेगी ग्लो और डाइजेशन रहेगा बेहतर (Photo- Adobe Stock)

Chukandar Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में लंच या डिनर में ठंडा-ठंडा रायता खाने का अलग ही मजा है. यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. आमतौर पर लोग खीरा या बूंदी का रायता खाते हैं लेकिन आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चुकंदर का रायता आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको चुकंदर का रायता बनाने का आसान तरीका और इसके फायदों के बारे में बताएंगे

चुकंदर रायता बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है

2 कप दही
1 उबला हुआ चुकंदर, कद्दूकस किया हुआ
1/4 कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच काला नमक
स्वादानुसार नमक

चुकंदर का रायता बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि दही स्मूद हो जाए.
  2. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, हरा धनिया, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  3. तैयार रायते को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह ठंडा और ज्यादा टेस्टी हो जाए.
  4. अगर चाहें तो इसमें कटा हुआ हरा प्याज, पुदीना या खीरा भी मिला सकते हैं.
  5. चुकंदर का रायता आप  चावल, रोटी, या पराठे के साथ परोस सकते हैं. 


चुकंदर रायता के फायदे

Advertisement

चुकंदर का रायता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. चुकंदर आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में खून बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करते हैं. इसमें दही होने की वजह से यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पेट को ठंडा रखता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement