scorecardresearch
 

Banarasi Poha Recipe: नाश्ते में चाहिए कुछ नया! ट्राई करें बनारसी मटर पोहा, एक बार खाने के बाद बार-बार बनाएंगे

Banarasi Poha Recipe: अगर आप रोजाना एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो बनारसी पोहा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आज इस खबर में हम आपको बनारसी पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
सुबह की जल्दबाजी में बनाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी? ट्राई करें बनारसी पोहा, बनाना है बेहद आसान  (Photo- Adobe stock)
सुबह की जल्दबाजी में बनाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी? ट्राई करें बनारसी पोहा, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe stock)

Banarasi Poha Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में हल्का, टेस्टी और जल्दी बनने वाला कुछ खाना चाहते हैं तो मटर और पोहा से बना बनारसी पोहा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे चूड़ा मटर पोहा के नाम से भी जाना जाता है. यह बनाने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी काफी लाजवाब लगता है. पोहा और मटर से बना यह नाश्ता पेट के लिए हल्का होता है और दिन की शुरुआत के लिए हेल्दी माना जाता है. आज इस खबर में हम आपको घर पर टेस्टी मटर पोहा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप मोटा पोहा
1 कप मटर
चुटकी भर हींग
1 तेज पत्ता
1/4 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच राई
1 चम्मच देशी घी
1 चम्मच चीनी (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
स्वादानुसार नमक
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर (ऑप्शनल)

बनारसी पोहा बनता कैसे है?

  1. पोहे को एक छन्नी में लेकर सादे पानी से दो बार धो लें और पानी को छान लें. इसके बाद इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि पोहा सॉफ्ट हो जाए.
  2. अब कड़ाही में घी गरम करें . इसमें जीरा और राई डालकर चटकाएं. फिर तेज पत्ता और करी पत्ता डालें. इसके साथ ही अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  3. अब इसमें मटर डालें और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर ढककर मटर के सॉफ्ट होने तक पकाएं.
  4. इसके बाद भिगोया हुआ पोहा और हल्दी पाउडर डालें. 
  5. ऊपर से नमक, बची हुई चीनी, गरम मसाला डालकर चम्मच से हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें.
  6. अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और कड़ाही को ढककर 1 मिनट के लिए रख दें.
  7. अब इसमें हरा धनिया पता डालकर सजा लें और गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement