scorecardresearch
 

Old Cups Reuse Ideas: पुराने कप फेंकने की गलती न करें! बिना 1 रुपया खर्च किए झटपट हो जाएंगे ये 4 काम, जानें इस्तेमाल का तरीका

Old Cups Reuse Ideas: घर में पुराने, फीके पड़े या टूटे हैंडल वाले चाय-कॉफी के कप को बेकार समझकर फेंकने के बजाय स्मार्ट तरीके से रीयूज करें. बिना 1 रुपया खर्च किए पुराने कप और मग से मिनी प्लांटर, डेस्क पेन होल्डर, ड्रेसिंग टेबल ज्वैलरी ऑर्गनाइजर और किचन स्पून होल्डर बना सकते हैं.

Advertisement
X
पुराने-टूटे कप को फेंकने की बजाय आप उन्हें चीजों को संगवाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)
पुराने-टूटे कप को फेंकने की बजाय आप उन्हें चीजों को संगवाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Old Cups Reuse Ideas: घर में चाय-कॉफी पीने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कप और मग खूब खरीदे जाते हैं. इनका इस्तेमाल दिन में कई-कई बार किया जाता है. ऐसे में लगातार इस्तेमाल की वजह से धीरे-धीरे ये पुराने पड़ जाते हैं. किसी कप का रंग फीका हो जाता है, तो किसी का हैंडल टूट जाता है. ऐसे कप अक्सर या तो अलमारी के किसी कोने में पड़े रहते हैं या फिर हम उन्हें बेकार समझकर बाहर कर देते हैं. लेकिन अगर कप पूरी तरह चकनाचूर नहीं हुआ है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी समझदारी से यही पुराना कप घर की कई छोटी-छोटी चीजों को संभालने के काम आ सकता है.

खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई खास सामान खरीदने या ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. पुराने मग और कप को आप पौधे लगाने से लेकर पेन रखने और किचन का सामान ऑर्गनाइज करने तक कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप कैसे टूटे-फूटे पुराने कप और मग को घर में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

1. पुराने कप को बना दें छोटा सा प्लांटर: अगर घर में कोई छोटा मग या कप रखा है जिसका इस्तेमाल अब चाय-कॉफी के लिए नहीं होता, तो उसे मिनी प्लांटर बना सकते हैं. इसमें छोटे इंडोर प्लांट या आसानी से उगने वाले पौधे लगाए जा सकते हैं.

बस कप में मिट्टी भरें और उसमें पौधा लगा दें. अगर कप के नीचे छेद है तो ज्यादा पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा. अगर छेद नहीं है, तो पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डालने से बचें. ऐसे छोटे प्लांटर को आप स्टडी टेबल, किचन की खिड़की या किसी शेल्फ पर रख सकते हैं.

Advertisement

2. डेस्क का बिखरा सामान हो जाएगा एक जगह: टेबल पर पेन, पेंसिल, स्केच पेन, कैंची और दूसरी छोटी चीजें बिखरी रहती हैं तो पुराने कप को इनका होल्डर बना सकते हैं. इसके लिए किसी तरह की कटिंग या डिजाइनिंग की भी जरूरत नहीं है.

कप को बस डेस्क के एक कोने में रखें और उसमें रोज इस्तेमाल होने वाला सामान डालते जाएं. इससे छोटी-छोटी चीजें इधर-उधर नहीं फैलेंगी और जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल भी जाएंगी.

3. जूलरी और हेयर एक्सेसरीज रखने में आएगा काम: ड्रेसिंग टेबल पर अंगूठियां, ईयररिंग्स, हेयर क्लिप और रबर बिखरे रहते हैं तो पुराने कप को छोटा सा ऑर्गनाइजर बना सकते हैं. खासतौर पर ऐसी चीजों के लिए जिन्हें रोज पहनना हो, ये तरीका काफी काम का है.

आप इसमें अंगूठियां, छोटे ईयररिंग्स, हेयर पिन, क्लिप और दूसरी छोटी एक्सेसरीज रख सकती हैं. इससे ड्रेसिंग टेबल पर सामान फैला हुआ नहीं दिखेगा और छोटी चीजें खोने से भी बचेंगी.

4. रसोई में चम्मच से लेकर छोटे पैकेट तक संभालें: रसोई में कई बार चम्मच, छोटे सर्विंग स्पून या दूसरी छोटी चीजें रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है. ऐसे में पुराना कप एक आसान होल्डर का काम कर सकता है. इसे किचन प्लेटफॉर्म पर रखकर चम्मच और दूसरी छोटी चीजें इसमें रख सकते हैं.

Advertisement

इसके अलावा बाहर से खाना मंगाने पर मिलने वाले छोटे सॉस, मसाले या दूसरी सैशे वाली चीजें भी इसमें एक जगह रखी जा सकती हैं. इससे ये छोटे पैकेट रसोई की दराज या प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर बिखरे नहीं रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement