scorecardresearch
 

पुरानी चूड़ियों और गुब्बारे से घर पर बनाएं बाजार जैसा खूबसूरत कंदील, दिवाली पर सस्ते में जगमगा उठेगा आशियाना

How To Make Diwali Chandelier: दिवाली पर घर सजाने के लिए बाजार से महंगी कंदील खरीदने की जरूरत नहीं है. पुरानी चूड़ियों, गुब्बारे और कुछ आसान चीजों की मदद से घर पर खूबसूरत डिजाइनर कंदील बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती है.

Advertisement
X
घर पर कंदील बनाने के लिए आपको चूड़ियों और गुब्बारे की जरूरत होगी. (Photo: ITG)
घर पर कंदील बनाने के लिए आपको चूड़ियों और गुब्बारे की जरूरत होगी. (Photo: ITG)

How To Make Diwali Chandelier: दिवाली पर घर को रोशनी से सजाना हो, तो सबसे पहले मन में खूबसूरत लाइट्स, झालर और डिजाइनर कंदील खरीदने का ख्याल आता है. इन सभी चीजों को लोग बाजार से बहुत महंगे-महंगे दामों में खरीदते हैं क्योंकि दिवाली के समय पर इनकी कीमतें काफी बढ़ जाती है. घर को सजाने के चक्कर में लोग कीमतों पर ध्यान ना देकर इन्हें खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर बेकार पड़ी पुरानी चूड़ियों और गुब्बारे की मदद से डिजाइनर कंदील बना सकते हैं, जो देखने में बिल्कुल बाजार के महंगे कंदील जैसी खूबसूरत लगती है.

जी हां, थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान चीजों की मदद से आप घर पर ही खूबसूरत कंदील बना सकते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पुरानी चूड़ियों का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा. अगर आप इस दिवाली घर को कुछ अलग और अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं, तो ये काम की साबित हो सकती है. इसे घर के दरवाजे, बालकनी या किसी कोने में सजाकर त्योहार की रौनक बढ़ाई जा सकती है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.

कंदील बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

  • पुरानी कांच या मेटल की चूड़ियां
  • एक बड़ा गुब्बारा
  • क्राफ्ट ग्लू या ग्लू गन
  • गुब्बारा फोड़ने के लिए पिन या सुई
  • गोल्डन या अपनी पसंद के रंग का पेंट
  • सजावट के लिए मोती, सितारे या चमकीले धागे (ऑप्शनल)
  • कंदील लटकाने के लिए मजबूत धागा या डेकोरेटिव रस्सी
  • एलईडी लाइट या बैटरी से चलने वाली फेयरी लाइट

बनाने का तरीका

1. कंदील बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े गुब्बारे को फुला लें और उसे अच्छी तरह बांध दें. गुब्बारे की शेप जितनी गोल होगी, आपकी कंदील का स्ट्रक्चर उतना ही सुंदर बन सकता है. इसे किसी कटोरे या छोटे स्टैंड पर टिकाकर रखें, ताकि चूड़ियां चिपकाते समय गुब्बारा हिले नहीं.

2. अब पुरानी चूड़ियों को गुब्बारे के चारों तरफ लगाना शुरू करें. चूड़ियों को आपस में जोड़ने के लिए ग्लू गन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें इस तरह लगाएं कि एक गोल स्ट्रक्चर तैयार हो जाए और चूड़ियों के बीच थोड़ी जगह भी बनी रहे. इससे कंदील का डिजाइन सुंदर दिखेगा और अंदर की रोशनी बाहर तक नजर आएगी.

Advertisement

3. इस बात का ध्यान रखें कि केवल एक गुब्बारे पर चूड़ियां चिपकाने से मजबूत स्ट्रक्चर नहीं बनता है. इसलिए चूड़ियों को जोड़ने वाले हिस्सों पर अच्छी तरह ग्लू लगाएं और उन्हें सही तरह से सूखने दें. कांच की चूड़ियां इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें ध्यान से संभालें, ताकि वे टूटकर चोट न पहुंचाएं.

4. जब चूड़ियों का स्ट्रक्चर पूरी तरह सूख जाए, तब गुब्बारे की हवा धीरे-धीरे निकालें. इसके बाद गुब्बारे को सुई या पिन की मदद से फोड़ दें. गुब्बारा फोड़ने के बाद उसे ध्यान से बाहर निकालें. अगर चूड़ियां आपस में अच्छी तरह जुड़ी होंगी, तो आपको एक खूबसूरत गोल फ्रेम मिल जाएगा. यही आपकी कंदील का मुख्य हिस्सा होगा.

5. अगर स्ट्रक्चर कमजोर लग रहा हो, तो उसे उठाने या लटकाने से पहले चूड़ियों के जोड़ दोबारा चेक कर लें. जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा ग्लू लगाकर उसे अच्छी तरह सूखने दें.

6. अब इस गोल फ्रेम को और अट्रेक्टिव बनाने की बारी है. इसके लिए आप गोल्डन, सिल्वर या कॉपर कलर का पेंट इस्तेमाल कर सकते हैं. गोल्डन कलर कंदील को त्योहारों वाला रॉयल लुक देगा, जबकि सिल्वर और कॉपर रंग भी घर की डेकोरेशन के साथ अच्छे लग सकते हैं.

7. पेंट करते समय नीचे अखबार या कोई पुराना कपड़ा बिछा लें और खुली जगह में ही स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करें. पेंट को पूरी तरह सूखने दें. इसके बाद चाहें तो चूड़ियों के बीच छोटे मोती, सितारे या चमकीले डेकोरेटिव धागे लगाकर कंदील को और खूबसूरत बना सकते हैं.

Advertisement

8. आखिरी स्टेप में कंदील के अंदर बैटरी से चलने वाली फेयरी लाइट या एलईडी लाइट रखें. इसके बाद ऊपर मजबूत धागा या डेकोरेटिव रस्सी बांधकर इसे घर के किसी पसंदीदा कोने में लटका दें. रोशनी पड़ने पर चूड़ियों के बीच से निकलती चमक कंदील को और खूबसूरत बना सकती है.

ध्यान रखें: कांच की चूड़ियों से बनी कंदील में खुला दीया, मोमबत्ती या गर्म होने वाला बल्ब न लगाएं.  

इन छोटी-छोटी बातों से कंदील दिखेगी और भी खूबसूरत
अगर आप चाहते हैं कि आपकी होममेड कंदील बाजार के डिजाइनर डेकोरेशन आइटम जैसी लगे, तो चूड़ियों को एक ही रंग में पेंट करने के बजाय दो रंगों का कॉम्बिनेशन भी आजमा सकते हैं. गोल्डन के साथ लाल, हरे या मैरून रंग की चूड़ियां त्योहारों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. कंदील के नीचे कुछ सजावटी मोती या लटकन जोड़ने से इसका लुक और निखर सकता है.

इस तरह घर में बेकार पड़ी चूड़ियों को फेंकने के बजाय आप उन्हें एक खूबसूरत डेकोरेशन पीस में बदल सकते हैं. कम खर्च में तैयार ये कंदील दिवाली की डेकोरेशन को खास बनाने के साथ-साथ घर की पुरानी चीजों को नया इस्तेमाल देने का भी एक अच्छा तरीका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement