scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में 1 नवंबर की रैली पर सियासी घमासान, आमने-सामने BJP और कांग्रेस

दिल्ली में 1 नवंबर की रैली पर सियासी घमासान, आमने-सामने BJP और कांग्रेस

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की तरफ से एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर देश की राजनीति में हलचल काफी तेज हो गई है. कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने इसे 'चलो दिल्ली' का नाम दिया है और लोकतंत्र बचाने की बात कही है. इस महारैली से ठीक पहले 30 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्ष द्वारा एक मॉक संसद का आयोजन भी किया जा रहा है. इस मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी की गई है, जिससे विपक्षी दल चुनाव आयोग पर अपना दबाव बढ़ा सकें.

Advertisement
Advertisement