scorecardresearch
 

फ्रांस में महिला हेल्‍थ पर नया कानून, बेहद पतली मॉडल्‍स होंगी बैन

फ्रांस में एक नया कानून पास किया गया है. इसके तहत बेहद पतली मॉडल्‍स को बैन कर दिया गया है. आप भी जानिए पूरी डिटेल्‍स...

Advertisement
X
पतली मॉडल्‍स
पतली मॉडल्‍स

फ्रांस में एक नया कानून लागू किया गया है. अब वहां बेहद पतली मॉडल्‍स बैन होंगी. इन्‍हें लेकर शो भी आयोजित नहीं किए जा सकेंगे. खबरों के मुताबिक, एनोरेक्सिया नामक बीमारी से लड़ने के लिए इस कानून को लाया गया है.

इस नए कानून से ये साफ हो गया है कि आवश्‍यकता से अधिक पतली मॉडल्‍स अब किसी इवेंट में भाग नहीं ले सकेंगी. यही नहीं, इस कानून का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर 75 हजार यूरो के जुर्माने का या 6 महीने की जेल का प्रावधान तय किया गया है.


क्‍यों लाया गया ये नियम
वहां की हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि इसे महिलाओं की हेल्‍थ के कारण लाया गया है क्‍योंकि वहां एनोरेक्सिया से प्रभावित लोगों की संख्या 40 हजार के आसपास है. इसमें से 90 फीसदी महिलाएं हैं.

Advertisement

मॉडल्‍स को देना होगा फिटनेस का प्रमाणपत्र
मॉडल्‍स को अब डॉक्‍टर सर्टिफिकेट की आवश्‍यकता होगी जिसमें ये लिखा होगा कि उनकी ओवरऑल फिजिकल हेल्‍थ ठीक है. साथ ही बॉडी मास इंडेक्‍स यानी हाइट के अनुसार वजन का प्रमाणन देना होगा.


दूसरे देशों में पहले से है कानून
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तरह का कानून लाने वाला फ्रांस पहला देश नहीं है. इससे पहले इटली, स्पेन और इज्राइल इस तरह के कानून पास कर चुके हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement