scorecardresearch
 

जीरा, अजवाइन या मेथी का पानी...सुबह खाली पेट क्या पीना है आपके लिए बेस्ट? डॉक्टर ने बताया

सुबह खाली पेट जीरा, अजवाइन या मेथी का पानी पीना सेहत के लिए वरदान माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत ड्रिंक का चुनाव आपकी सेहत बिगाड़ भी सकता है? एक्सपर्ट ने बताया है कि आपकी बॉडी टाइप और पेट की समस्याओं के हिसाब से कौन सा पानी बेस्ट है.

Advertisement
X
सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करना चाहिए. (Photo: AI Generated)
सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करना चाहिए. (Photo: AI Generated)

भारतीय किचन में मिलने वाली चीजों को अक्सर सेहत का खजाना माना जाता है इसलिए हमारी दादी-नानी भी उन चीजों को काफी बढ़ावा देती थीं. आज के दौर में कई लोग सुबह की शुरुआत जीरा, अजवाइन या मेथी के पानी जैसे घरेलू नुस्खों से करते हैं जो कि एक ट्रेंड भी बन चुका है. सोशल मीडिया पर इन्हें वेट लॉस और जादुई डिटॉक्स ड्रिंक्स के रूप में खूब प्रमोट किया जा रहा है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये ड्रिंक्स कोई जादुई दवा नहीं हैं और सभी के लिए एक जैसे काम नहीं करते. हर ड्रिंक का शरीर पर अलग असर होता है इसलिए अपनी हेल्थ को देखते हुए किसी क्या फायदेमंद है, इस बारे में एक डॉक्टर ने बताया है.

जीरा पानी कब है बेस्ट?

बेंगलुरु के KIMS हॉस्पिटल के सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. बालाजी के मुताबिक, जीरा पानी डाइजेशन के लिए सबसे सुरक्षित और असरदार माना जाता है. यह पेट में पाचक एंजाइम्स और बाइल के सेक्रेशन को बढ़ाता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है. जिन्हें खाना खाने के बाद पेट फूलने, गैस या भारीपन की शिकायत रहती है, उनके लिए सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए एक चम्मच जीरा रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह छानकर पी लें.

अजवाइन का पानी कब अच्छा?

डॉक्टर के मुताबिक, अजवाइन में थायमोल नाम का एक्टिव कंपाउंड होता है जो पेट के दर्द, मरोड़ और अचानक होने वाली बदहजमी से तुरंत राहत दिलाता है. हालांकि, डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि अजवाइन का पानी बहुत स्ट्रॉन्ग होता है. जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन या गैस्ट्राइटिस की पुरानी बीमारी है, उन्हें इसका डेली इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एसिडिटी बढ़ा सकता है.

Advertisement

प्रेग्नेंट महिलाओं को भी अजवाइन के पानी से पूरी तरह परहेज करना चाहिए क्योंकि यह गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है. इसे सिर्फ कभी-कभार दवाई की तरह लें.

मेथी पानी इन लोगों को फायदेमंद?

मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सबसे ज्यादा एक्टिव भूमिका निभाता है. मेथी के दानों में सॉल्युबल फाइबर होते हैं जो आंतों में कार्बोहाइड्रेट के एब्जॉर्प्शन को धीमा कर देते हैं. यह प्री-डायबिटीज और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके अलावा, क्रोनिक कब्ज और सुस्त डाइजेशन वाले लोगों के लिए भी यह बेस्ट है.

लेकिन ध्यान रहे इसकी तासीर गर्म और स्वाद कड़वा होता है. ज्यादा पीने से लूज मोशन हो सकते हैं इसलिए डायबिटीज की दवा ले रहे मरीज डॉक्टर की सलाह पर ही इसे शुरू करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement