Okra Coffee Benefits: चाय-कॉफी का नशा का भी लोगों को शराब के जैसा ही होता है, सुबह उठते ही लोगों को चाय और कॉफी चाहिए होती है, उसके बिना उनकी सुबह ही नहीं होती है. नॉर्मल कॉफी से लेकर फ्लेवर कॉफी तक मार्केट में बहुत सारी वैरायटी मिलती है, लेकिन क्या आपने आजतक कभी भिंडी की कॉफी ट्राई की है.
जब भी भिंडी की बात होती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले भिंडी की सब्जी ही आती है, मगर भिंडी का सूप, मसाला करी, भिंडी फ्राई भी बनाई जाती है. सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ये हेल्दी ड्रिंक धीरे-धीरे लोगों के बीच पॉपुलर हो रही है. खासतौर पर जो लोग कैफीन कम करना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, उनके लिए ये एक अनोखा ऑप्शन बन चुकी है.
भिंडी वाली कॉफी असल में कॉफी बीन्स से नहीं, बल्कि सूखी और भुनी हुई भिंडी से बनाई जाती है. इसे 'ओक्रा कॉफी' भी कहा जाता है. इसमें कैफीन नहीं होती, लेकिन इसका टेस्ट हल्का-सा कॉफी जैसा महसूस होता है.
अमेरिकी गृहयुद्ध (1861-1865) के दौरान जब यूनियन ने समुद्री घेराबंदी कर दी, तो दक्षिण के राज्यों में कॉफी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. कॉफी की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों के कारण लोगों ने भिंडी के बीजों को ऑप्शन बनाया.
साल 1861 के 'चार्ल्सटन मर्करी' जैसे न्यूज पेपर ने बताया था कि इसका स्वाद और खुशबू असली कॉफी से काफी मिलती-जुलती थी. केवल भिंडी ही नहीं, लोग शकरकंद, भुने हुए मक्के, कासनी और राई का भी इस्तेमाल कॉफी बनाने के लिए करते थे.
भिंडी की कॉफी बनाना बहुत आसान है, इसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और यह सेहत पर भी अच्छा असर डालती हैं.
शुगर कंट्रोल में मददगार
भिंडी में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
गट हेल्थ के लिए बेस्ट
ओक्रा कॉफी डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाती है और इसलिए यह पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकती है.
वजन घटाने में आएगा काम
ओक्रा सीड्स में कम कैलोरी और हाई फाइबर होता है, इसलिए इसे पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है.
दिल के लिए अच्छी
भिंडी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. इसलिए ओक्रा कॉफी दिल की बीमारी के मरीजों के लिए सही ऑप्शन हो सकती है.
कैफीन-फ्री ऑप्शन
सबसे जरूरी बात यह है कि ओक्रा कॉफी कैफीन फ्री होती है और जो लोग ज्यादा कॉफी पीने से बचना चाहते हैं, तो यह उनके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
भिंडी कॉफी का टेस्ट बिल्कुल कॉफी जैसा तो नहीं होता, लेकिन इसमें हल्का नट्टी और स्मोकी फ्लेवर होता है, जो कुछ हद तक आपको कॉफी जैसा ही फील देता है. इसलिए लोगों के बीच इसकी डिमांड पिछले कुछ समय से काफी बढ़ रही है.
जिन लोगों को भिंडी से एलर्जी होती है, उनको ओक्रा सीड्स की कॉफी नहीं पीनी चाहिए.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.