scorecardresearch
 

पिंक सूट पहन सानिया चंडोक ने लगवाई थी अर्जुन के नाम की मेहंदी, तेंदुलकर परिवार की बहुरानी की अनदेखी तस्वीरें वायरल

अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक की प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मेहंदी से लेकर चूड़ा सेरेमनी तक सानिया का हर लुक बेहद रॉयल और एलिगेंट नजर आया, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
X
सानिया चंडोक ने अपने मेहंदी सेरेमनी में पिंक कलर का सूट पहना. (Photo: ITG)
सानिया चंडोक ने अपने मेहंदी सेरेमनी में पिंक कलर का सूट पहना. (Photo: ITG)

क्रिकेट फिल्ड पर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी की बदौलत क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर हुए सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों जश्न का माहौल है. 5 मार्च 2026 को उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से शादी रचाई. इसके बाद से ही शादी की इनसाइनड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच अब तेंदुलकर खानदान की बहुरानी सानिया के मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शंस की कुछ बेहद खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं. 

शादी के दिन जहां सानिया लाल रंग की साड़ी में कमाल लगी थीं, वहीं मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी के लिए उन्हें पिंक आउटफिट्स पहनना चुका. हर लुक में सानिया का रॉयल और एलिगेंट अंदाज देखने को मिल रहा है. सानिया का स्टाइल काफी ग्रेसफुल और क्लासी नजर आ रहा है. 

सानिया चंडोक
मेहंदी में पिंक सूट पहन तैयार हुईं अर्जुन की दुल्हनिया. (Photo: Instagram/@bridesbysabahat)


मेहंदी सेरेमनी में पिंक सूट में छाया ‘सन-किस्ड’ ग्लो
मेकअप आर्टिस्ट सबाहत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सानिया और अर्जुन की मेहंदी सेरेमनी से तेंदुलकर परिवार की बहुरानी की अनदेखी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में सानिया ब्राइट पिंक कलर का खूबसूरत शरारा सूट पहने दिखाई दे रही हैं. इस ट्रेडिशनल आउटफिट पर किया गया सुनहरा गोटा-पट्टी वर्क उनके लुक को और भी खास बना रहा था.

सानिया ने अपने बालों को खुला रखा और माथे पर डेलिकेट मांग टीका लगाया, जो उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा था. सानिया और अर्जुन की मेहंदी की रस्म दोपहर में रखी गई थी, जिसके कारण दुल्हन के चेहरे पर सन-किस्ड ग्लो साफ नजर आ रहा था. उनके हाथों पर सजी बारीक मेहंदी ने भी सभी का ध्यान खींचा.

Advertisement
सानिया चंडोक
चूड़ा सेरेमनी में सानिया बांधनी साड़ी में दिखीं. (Photo: Instagram/@bridesbysabahat)


चूड़ा सेरेमनी में बांधनी साड़ी में दिखा रॉयल अंदाज
चूड़ा और पूजा की रस्म के लिए सानिया ने पेस्टल पिंक शेड की खूबसूरत बांधनी साड़ी पहनी. इस लुक में वो बहुत ही प्यारे और शाही अंदाज में नजर आईं. अपनी चूड़ा सेरेमनी के लिए उन्होंने सॉफ्ट ड्यूई मेकअप कराया. इसके साथ उन्होंने अपनी आंखों को काजल और मस्कारा से हल्का सा डिफाइन किया था.

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सानिया ने गले में पन्ना (एमरल्ड) और कुंदन का हेवी चोकर सेट पहना. ये उनके पूरे लुक को और ज्यादा क्लासी बना रहा था.  



हर फंक्शन में दिखा अलग अंदाज
सानिया ने सिर्फ मेहंदी या चूड़ा ही नहीं, बल्कि हर रस्म में अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट पेश किया. मेहंदी में जहां वो फ्रेश और वाइब्रेंट दिखीं, वहीं चूड़ा सेरेमनी में उनका लुक काफी शांत, सौम्य और रॉयल नजर आया. सोशल मीडिया पर फैंस सानिया की सादगी और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement