scorecardresearch
 

लाल जोड़े में सजीं रजत दलाल की दुल्हन, सफेद शेरवानी में छाए दूल्हे राजा; शादी में दिखा रॉयल लुक, PHOTOS

Rajat Dalal wedding Look: बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं और उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. सफेद शेरवानी में इंफ्लुएंसर बेहद जंच रहे हैं और उनकी दुल्हन का शाही अंदाज भी बहुत सुंदर लग रहा है.

Advertisement
X
रजत दलाल ने शादी की पहली तस्वीर दिखाई. (PHOTO: ITG)
रजत दलाल ने शादी की पहली तस्वीर दिखाई. (PHOTO: ITG)

Rajat Dalal wedding Look:  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पावरलिफ्टर रजत दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं, उन्होंने रविवार यानी 29 मार्च 2026 को इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर कर हर किसी को चौंका दिया है. बिग बॉस 18 से घर-घर में मशहूर होने वाले रजत ने गुपचुप तरीके से शादी करके अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया है और उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं.

 रजत ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमे वो नदी किनारे अपनी दुल्हन का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं और दोनों का शाही लुक देखते बन रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रजत दलाल ने कैप्शन में लिखा,'जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत'. रजत और उनकी वाइफ बिल्कुल राजा-रानी जैसे लग रहे हैं और उनके चेहरे की स्माइल उनके वेडिंग लुक में चार चांद लगा रही है.

 शेरवानी में सजे दूल्हे राजा

इस खास दिन पर इन्फ्लुएंसर ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी है, जिसमें वो किसी राजा की तरह लग रहे हैं. इसके साथ उन्होंने साफा और मोतियों की माला पहन रखी है, जो उनको एलिगेंट लुक दे रही है. 

लाल लहंगे में सजीं दुल्हन

रजत की दुल्हन ने गहरे लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पहना, जिस पर सुनहरी कढ़ाई बेहद बारीकी से की हुई है. ब्राइड ने मैचिंग ब्लाउज और दुप्पटे को पीछे से सिर पर रखा हुआ है और  भारी ज्वेलरी, माथा-पट्टी, नथ और हाथों में मेहंदी के साथ उनका ब्राइडल लुक पूरी तरह से रॉयल लग रहा है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

नेकलेस ने बढ़ाई खूबसूरती

लाल लहंगे के साथ रजत की दुल्हन ने गले में बेहद सुदंर ग्रीन स्टोन का नेकलेस पहना है, जो उनके ब्राइडल लुक को अलग और खूबसूरत बना रहा है. रेड के साथ ग्रीन का कॉम्बिनेशन हमेशा ही अच्छा लगता है.

फूलों से सजे मंडप के नीचे दोनों हाथ उठाकर अपनी नई शुरुआत का जश्न मनाते दिख रहे हैं और आसपास बिछी गुलाब की पंखुड़ियां और हल्की रोशनी उनके लुक को बिल्कुल ड्रीमी बना रही है. 

फूलों का आर्च, हल्की लाइटिंग और खुले आसमान के नीचे सजा मंडप इस शादी को किसी फिल्मी सीन जैसा बना रहा है और मंडप में रजत और उनकी दुल्हन का शाही अवतार हर किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement