scorecardresearch
 

लंदन फैशन वीक का ये है इंडि‍यन कनेक्शन...

इस बार लंदन फैशन वीक भारतीयों के लिए कुछ खास रहने वाला है. एक फैशन डिजाइनर वहां नॉर्थ-ईस्ट के डिजाइन पेश कर रहे हैं तो दिल्ली की एसिड अटैक की श‍िकार लक्ष्मी यहां रैंप वॉक करेंगी...

Advertisement
X
लंदन फैशन वीक 2016
लंदन फैशन वीक 2016

लंदन फैशन वीक स्टार्ट हो चुका है और इसी के साथ भारतीय के लिए एक बार फिर से खुशी का मनाने का एक मौका आ गया है. मेघालय के डिजाइनर रूपर्ट लिन्राह इस हफ्ते के आखिर में लंदन फैशन वीक में अपने डिजाइन पेश करेंगे तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एसिड अटैक फाइटर और सोशल वर्कर लक्ष्मी अग्रवाल भी रैंपवॉक के जरिए इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी.

फैशन डिजाइनर लिन्राह अपने फैशन हाउस आरडब्ल्यूएल डिजाइंस के जरिए 2017 शो में एक आधुनिक बदलाव के साथ पारंपरिक खासी-जैंतिया परिधान पेश करेंगे. वह इस शो में हिस्सा ले रहे देश के अकेले डिजाइनर हैं. खासी डिजाइनर का कहना है कि एक डिजाइनर के तौर पर मैं लोगों को अपने कलेक्शन दिखाना पसंद करूंगा और चाहूंगा कि लोग मेरे डिजाइंस को पसंद करें और याद रखें.

Advertisement

दूसरी तरफ सोशल वर्कर लक्ष्मी का कहना है कि वो अपनी ही तरह के दूसरे लोगों के बीच यह मैसेज देना चाहती हूं कि कोई भी व्यक्ति अपने काम के जरिए अपनी पहचान बना सकता है और अगर उसमें कोई कमी है तो उसे उससे घबराकर पीछे नहीं हटना चाहिए. देना चाहती हैं कि एसिड अटैक के सरवाइवर्स को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए.

सोमवार को वह जीएमसीपी द्वारा आयोजित फैशन शो के लिए रैंपवॉक करेंगी जिसका मकसद लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है.

Advertisement
Advertisement