इंडियन क्रिकेट टीम में 'गब्बर' कहलाने वाले क्रिकेटर शिखर धवन भले ही अब मैदान पर चौके-छक्के मारते नजर नहीं आते हैं, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में छाए रहते हैं. शिखर ने आयरलैंड की सोफी शाइन से फरवरी 2026 में शादी रचाई थी, उनकी शादी के बाद से अक्सर ही कपल लाइमलाइट में बना रहता है. शेखर और उनकी वाइन सोफी इन दिनों कश्मीर की वादियों का मजा ले रहे हैं. सोफी ने शिकारा की सवारी करते हुए अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसने लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
(Photo:Instagram@sophiedhawan93)
शिखर धवन की वाइफ सोफी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने डलझील पर शिकारा की सवारी करते हुए फोटो शेयर की है. सोफा इस बार ग्लैमरस की बजाय कूल लुक में नजर आ रही हैं.
(Photo:Instagram@sophiedhawan93)
सोफी ने शिकारा राइड का मजा लेते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो में डलझील का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है. फोटो में सनसेट और पहाड़ों की नेचुरल ब्यूटी दिल को छू रही है.
(Photo:Instagram@sophiedhawan93)
उन्होंने एक सिंपल व्हाइट राउंड-नेक टी-शर्ट के साथ ट्रेंडी ब्लू लेपर्ड प्रिंट जींस पहनी है. डार्क सनग्लासेस, मिनिमल एक्सेसरीज और सॉफ्ट कर्ल बालों के साथ उनका यह कैजुअल लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है.
(Photo:Instagram@sophiedhawan93)
सोफी ने अपने सुनहरे बालों को खुला छोड़ा है और आगे तरफ स्टाइल किया है. कैजुअल लुक में भी सोफी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. आराम से शिकारा पर बैठकर वो अलग-अलग पोज दे रही हैं.
(Photo:Instagram@sophiedhawan93)
सोफी एक फोटो शेयर की है, जिसमें क्रिकेटर शिखर धवन डलझील के शांत नजारे को प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं. कैजुअल लुक में वो भी काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. सोफी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, शिकारा राइड विद माई हमसफर!
(Photo:Instagram@sophiedhawan93)
शिकरा राइड से पहले सोफी ने शिखर के साथ अपनी कुछ शानदार फोटोज शेयर की थी. जिसमें दोनों ट्यूनिक करते दिखे. फोटो में सोफी शिखर के गाल पर किस करते हुए नजर आ रही हैं. इन दोनों की यह रोमांटिक फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
(Photo:Instagram@sophiedhawan93)