scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

Fruits For Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी स्किन रहेगी जवां-जवां, रोज खाएं ये 5 फल, कोलेजन को भी मिलेगा सपोर्ट!

fruits for glowing skin
  • 1/8

Best Fruits For Glowing Skin: खूबसूरत और जवां स्किन के लिए सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि सही डाइट भी जरूरी है. बॉडी में मौजूद कोलेजन स्किन को मजबूती, लचीलापन और स्ट्रक्चर देने में मदद करता है. उम्र बढ़ने के साथ इसका नेचुरल प्रोडक्शन कम होने लगता है, जिससे फाइन लाइंस और स्किन का ढीलापन नजर आने लगता है. हालांकि, कोई भी फल सीधे कोलेजन नहीं बढ़ाता, लेकिन विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल शरीर की प्राकृतिक कोलेजन प्रोडक्शन सिस्टम को सपोर्ट कर सकते हैं. इसलिए अपनी डाइट में इन कुछ फलों को जरूर से शामिल करना चाहिए. आइए आप इन फलों के नाम और खासियत बताते हैं. 

(PHOTO:AI)

kiwi
  • 2/8

कीवी: फलों में कीवी छोटा जरूर है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है. कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की कोलेजन बनाने के प्रोसेस को सपोर्ट करता है. इसे दही, ओट्स या स्मूदी के साथ भी खाया जा सकता है. 

(PHOTO:AI)

guava
  • 3/8

अमरूद: अमरूद विटामिन C से भरपूर फलों में शामिल है. विटामिन C शरीर में सामान्य कोलेजन प्रोडक्शन के लिए जरूरी पोषक तत्व है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. इसे ऐसे ही खाएं या फ्रूट सलाद में शामिल करें.

(PHOTO:AI)

Advertisement
orange
  • 4/8

संतरा: संतरा विटामिन C का एक आसान और स्वादिष्ट स्रोत है. शरीर में सामान्य कोलेजन उत्पादन के लिए विटामिन C की पर्याप्त मात्रा जरूरी होती है. रोजाना डाइट में संतरा या दूसरे खट्टे फलों को शामिल करना सेहत के लिए भी बेहतर होता है. 

(PHOTO:AI)

strawberry
  • 5/8

स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी में विटामिन C के साथ कई एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड भी पाए जाते हैं. इसे दही, ओट्स या स्मूदी में डालकर खाया जा सकता है. स्ट्रॉबेरी को आप कई तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं और टेस्ट के साथ इससे कई फायदे भी मिलते हैं. 

(PHOTO:AI)

papaya
  • 6/8

पपीता: पपीता भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि में विटामिन सी के साथ अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं. डाइजेशन के लिए पपीता खाना अच्छा होता है और स्किन के लिए भी बेहतर होता है. आप पपीते के सुबह नाश्ते में दही के साथ सलाद बनाकर खा सकते हैं. 

(PHOTO:AI)
 

 

fruits for skin
  • 7/8

क्या फल खाने से सीधे बढ़ता है कोलेजन?

फल खुद कोलेजन नहीं बनाते और न ही इनमें एनिमल सोर्स की तरह कोलेजन मौजूद होता है. बल्कि अमरूद, कीवी, संतरा, स्ट्रॉबेरी और पपीता जैसे फल विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं, जो बॉडी की नेचुरल कोलेजन प्रोडक्शन प्रोसेस को सपोर्ट करते हैं. इसलिए किसी एक मिरेकल फूड पर डिपेंड रहने के बजाय बैलेंस डाइट लें.

(PHOTO:AI)

diet tips
  • 8/8

इस बात का रखें ध्यान 

फलों और सब्जियों के साथ पर्याप्त प्रोटीन, पानी और अच्छी लाइफस्टाइल आदतों को भी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं. स्किन में बदलाव तुरंत नहीं दिखता, लेकिन लंबे समय तक अच्छी डाइट आपकी ओवरऑल स्किन हेल्थ को सपोर्ट कर सकती है.

(PHOTO:AI)
 

Advertisement
Advertisement