scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

अंबानी के घर लंच और लाखों का बैग...रिहाना के पर्स कीमत में आ जाएगी कार! खासियत के साथ जानें रेट

Rihanna lunch at Antilia with ambani family dior expensive-bag-price
  • 1/7

Rihanna Expensive Bag: पॉप स्टार रिहाना जब भी कहीं जाती हैं, चर्चा उनके स्टाइल की होती है. हाल ही में जब वो अंबानी परिवार के घर एंटीलिया लंच पर पहुंचीं तो उनके ड्रेस के साथ-साथ सबकी नजरें उनके हाथ में पकड़े हुए 3D बैग पर टिक गईं. देखने में यह बैग सिंपल सा लग रहा था लेकिन उसकी कीमत लाखों में है. यदि इसकी कीमत की बात करें तो इस बैग की कीमत में एक कार आ सकती है.

(Photo: Instagram/VarinderChawla)

Rihanna lunch at Antilia with ambani family dior expensive-bag-price
  • 2/7

रिहाना का यह बैग लग्जरी ब्रांड Dior (डिओर) का है. इस बैग की खासियत ये है कि इसे प्रीमियम लेदर से बनाया गया है जो इसे एक खास 3D लुक देता है.

(Photo: Instagram/VarinderChawla)

Rihanna lunch at Antilia with ambani family dior expensive-bag-price
  • 3/7

इस बैग को खास 'पफी मैक्रोकेनेज' डिजाइन दिया गया है जो इसे 3D लुक देता है. इसमें गोल्ड फिनिश वाली चेन लगी है जो इसे शाही लुक देती है.

(Photo Credit: DIOR)

Advertisement
Rihanna lunch at Antilia with ambani family dior expensive-bag-price
  • 4/7

DIOR की ऑफिसिअल वेबसाइट पर इसकी कीमत €3,950 (यूरो) है जो भारतीय रुपयों में लगभग 3 लाख 61 हजार 425 रुपये होती है. यदि कोई ALTO कार खरीदना चाहता है तो उसकी बेस मॉडल की एक्स शो रूम कीमत करीब 3.70 लाख से शुरू होती है. यानी कि रिहाना के बैग की कीमत एक कार की कीमत के बराबर ही बैठ रही है.

(Photo Credit: DIOR)

 

Rihanna lunch at Antilia with ambani family dior expensive-bag-price
  • 5/7

डिओर का यह कलेक्शन अपने कंफर्ट और लग्जरी के लिए मशहूर है. रिहाना का इसे कैरी करना बताता है कि वो 'सिंपल और एलिगेंट' स्टाइल को कितना पसंद करती हैं.

(Photo: Instagram/VarinderChawla)

Rihanna lunch at Antilia with ambani family dior expensive-bag-price
  • 6/7

फोटोज में रिहाना ईशा अंबानी और श्लोका के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं जिसमें उनका लुक और स्टाइल काफी अच्छा लग रहा है.

(Photo: Instagram/VarinderChawla)

Rihanna lunch at Antilia with ambani family dior expensive-bag-price
  • 7/7

रिहाना ने बैग के साथ मैचिंग नेकलेस और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया था. उनका यह अंदाज काफी क्लासी लग रहा था.

(Photo: Instagram/VarinderChawla)

Advertisement
Advertisement