scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

12 हजार मोती और 2,600 फूल.., अनन्या पांडे के इस सफेद लहंगे को बनने में लगे 490 घंटे, मॉर्डन ब्लाउज ने खींचा ध्यान; Photos

ananya panday
  • 1/8

बॉलीवुड की चुलबुली और गॉर्जियस स्टार अनन्या पांडे जो भी पहनती हैं, उसमें वो कमाल लगती हैं. वेस्टर्न हो या इंडियन हर आउटफिट में अनन्या बेहद हसीन लगती हैं और एक बार फिर उनका नया लुक लोगों को बहुत पसंद आया. हाल ही में मशहूर फैशन डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के लाइट सॉन्ग 26 कलेक्शन से बेहद खूबसूरत वाइट कमेलिया ब्राइडल लहंगा पहनकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें उनका एकदम यूनिक, ग्लैमरस और मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न ब्राइडल अवतार हर किसी को हैरान कर रहा है.
 

(PHOTO:Instagram@ananyapanday) 
 

ananya panday look
  • 2/8

अनन्या पांडे का यह ब्राइडल लुक काफी अट्रैक्टिव है, क्योंकि लाल-हरा नहीं बल्कि ऑफ व्हाइट कलर के इस लहंगा-चोली में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. उन्होंने जो लहंगा पहना है, वो किसी मास्टरपीस से कम नहीं लग रहा है और इसकी खासियत जानकर तो आप भी चौंक जाएंगे. इसके ऊपर सजी 2,600 से ज्यादा थ्री-डायमेंशनल कमेलिया फूलों की पंखुड़ियां लगीं हैं, जिन्हें कारीगरों ने बहुत ही बारीकी से अपने हाथों से काटकर और अलग-अलग लेयर्स में सेट करके बेहद खूबसूरती के साथ लहंगे पर उतारा है. 

(PHOTO:Instagram@ananyapanday) 
 

ananyapanday
  • 3/8

ग्लैमर और चमक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाने के लिए इस पूरे हैवी आउटफिट में 12,000 से ज्यादा असली मोतियों और 680 से ज्यादा चमचमाते क्रिस्टल्स की बेहद बारीक हाथ से कढ़ाई की गई है, जो हर एंगल से देखने पर आउटफिट को एक रॉयल और लग्जरियस टच दे रही है.

 

(PHOTO:Instagram@ananyapanday) 
 

Advertisement
ananya panday
  • 4/8

डिजाइनर गौरव की टीम ने इस पूरे ब्राइडल लहंगे की एक-एक लेयर को असेंबल करने और तराशने में पूरे 4 सौ 90 घंटों की कड़ी मेहनत की है, ताकि इसकी फिनिशिंग और फिटिंग में किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए.

(PHOTO:Instagram@ananyapanday) 
 


 

ananya panday bridal look
  • 5/8

इस पूरे डिजाइन को सुबह की ताजा ओस की बूंदों से प्रेरित होकर बनाया गया है, जहां फूलों पर ठहरी ओस की नाजुक चमक को मोतियों और क्रिस्टल्स के जरिए कपड़े पर इस तरह दिखाया गया है कि देखने वाले को इसमें प्राकृतिक सुंदरता का अहसास हो. 

(PHOTO:Instagram@ananyapanday) 
 

ananya panday bridal dress
  • 6/8

लहंगे के साथ अनन्या ने एक बेहद बोल्ड और स्टाइलिश ब्रैलेट-स्टाइल ब्लाउज पहना था, जिसमें शोल्डर और बैक पर मोतियों की खूबसूरत ड्रॉप-चेंस दी गई हैं, जो उनके इस एथनिक लुक को एक मॉडर्न, ट्रेंडी और बेहद अट्रैक्टिव वेस्टर्न टच देने का काम कर रही हैं.

(PHOTO:Instagram@ananyapanday) 
 

ananya panday nose ring
  • 7/8

भारी-भरकम ब्राइडल जूलरी को पूरी तरह छोड़कर अनन्या ने सिर्फ एक मिनिमल मांग टीका और नाक में एक  स्टाइलिश सेप्टम रिंग पहनी है, जिसने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया है और साथ ही न्यूड लिप्स और वेवी ओपन हेयर्स ने उनके लुक को परफेक्ट बनाया.

(PHOTO:Instagram@ananyapanday) 
 

ananya panday hairstyleD
  • 8/8

अनन्या पांडे ने इस शानदार वाइट कमेलिया ब्राइडल लहंगा लुक के साथ ग्लॉसी मेकअप किया है और बालों को हल्का कर्ल करके पीछे खुला छोड़ा है. उनका यह लुक मैथोलॉजी फिल्मों और सीरियल की हीरोइनों जैसा लग रहा है. 

(PHOTO:Instagram@ananyapanday) 
 

 

 

Advertisement
Advertisement