scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

'राम' बने रणबीर को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया भट्ट-नीतू कपूर, सास-बहू के स्टाइल ने लूटी महफिल, PHOTOS

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट और नीतू कपूर. (Photo: ITG)
  • 1/10

बॉलीवुड में जब भी किसी बड़े सितारे की फिल्म का खास मौका होता है, तो फैंस की नजरें सिर्फ फिल्म पर ही नहीं, बल्कि स्टार्स के लुक्स पर भी टिकी रहती हैं. ऐसा ही कुछ 3 नवंबर को देखने को मिला, जब मुंबई में रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. इस खास मौके पर रणबीर को सपोर्ट करने के लिए उनका पूरा परिवार पहुंचा. उनकी पत्नी  आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए. खास बात यह रही कि दोनों सास-बहू का फैशन अंदाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था, लेकिन दोनों ही अपने लुक्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

जहां आलिया ने ग्रीन साड़ी और स्टाइलिश बैकलेस ब्लाउज में ग्लैमर का तड़का लगाया, वहीं नीतू कपूर ने मॉडर्न को-ऑर्ड सेट में अपना क्लासी अंदाज दिखाया. दूसरी तरफ रणबीर भी कुर्ते और जींस में काफी हैंडसम नजर आए.

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट और नीतू कपूर. (Photo: Yogen Shah)
  • 2/10

ग्रीन साड़ी में आलिया का ग्लैमरस अंदाज
रणबीर कपूर को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया भट्ट ने इस खास मौके के लिए सी-ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी चुनी. उनका पूरा लुक बहुत ही एलिगेंट और स्टाइलिश नजर आया. हालांकि, उनके लुक की सबसे खास चीज उनका ब्लाउज रहा, जिसकी डिटेलिंग से लेकर स्टाइल तक ने एक्ट्रेस के लुक को एलिवेट कर दिया.

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट और नीतू कपूर. (Photo: Instagram/@aliabhatt)
  • 3/10

आलिया ने साड़ी के साथ हॉल्टर नेक डिजाइन वाला बैकलेस ब्लाउज पहना था. इस पर खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड पेटल्स के साथ नीले और फिरोजी रंग के बीड्स और लटकन लगे थे. ब्लाउज की बैकलेस डिजाइन उनके लुक को ग्लैमरस बना रही थी. वहीं, साड़ी के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा था.

Advertisement
'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट और नीतू कपूर. (Photo: Yogen Shah)
  • 4/10

आलिया की साड़ी यूं तो पूरी तरह से प्लेन थी, लेकिन इसके बॉर्डर्स पर ब्लू कलर की बारीक पट्टी लगी थी, जो उनकी साड़ी में खूबसूरत टच जोड़ रही थी. 

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट और नीतू कपूर. (Photo: Instagram/@aliabhatt)
  • 5/10

जूलरी की बात करें तो आलिया ने अपने लुक को हैवी जूलरी के साथ कैरी नहीं किया. उन्होंने कानों में मैचिंग ईयररिंग्स पहने और माथे पर छोटी सी नीली बिंदी लगाई.

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट और नीतू कपूर. (Photo: Instagram/@aliabhatt)
  • 6/10

उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया, होंठों पर ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई और बालों को खुला रखकर हल्का कर्ल किया. उनका यह लुक बहुत ही महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन भी बन सकता है. जो महिलाएं या लड़कियां ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा मॉर्डन रखना पसंद करती हैं उनके लिए आलिया का ये लुक बहुत ही शानदार साबित हो सकता है. 

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट और नीतू कपूर. (Photo: Yogen Shah)
  • 7/10

ब्राउन को-ऑर्ड सेट में नीतू कपूर ने दिखाया क्लासी अंदाज
बहू आलिया के साथ पहुंचीं नीतू कपूर भी अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचने में पीछे नहीं रहीं. उन्होंने इस मौके पर साड़ी या सूट के बजाय चॉकलेट ब्राउन कलर का सिल्क-सैटिन को-ऑर्ड सेट पहना था. उनका ये आउटफिट काफी सोबर और रॉयल लग रहा था.

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट और नीतू कपूर. (Photo: Yogen Shah)
  • 8/10

नीतू ने हाई नेक और थ्री-क्वार्टर स्लीव्स वाला टॉप पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग वाइड लेग पैंट्स के साथ पेयर किया. एक ही कलर के इस आउटफिट ने उनके लुक को बेहद क्लासी बना दिया. उन्होंने हाथ में एलिगेंट क्लच और पैरों में पॉइंटेड हील्स पहनी थीं.  

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर. (Photo: Yogen Shah)
  • 9/10

कुर्ता और जींस पहनकर पहुंचे रणबीर कपूर
अब बात करें रणबीर कपूर की, तो उनका अंदाज अपनी मां और पत्नी से बिल्कुल अलग रहा. रणबीर ने इस मौके पर वाइन यानी मैरून शेड का शॉर्ट कुर्ता पहना था. इसके साथ उन्होंने डार्क ब्लू जींस और ब्लैक बूट्स कैरी किए.

Advertisement
'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर. (Photo: Yogen Shah)
  • 10/10

दाढ़ी वाले लुक में रणबीर काफी हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने अपने आउटफिट को बिल्कुल सिंपल रखा और बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम के स्क्रीनिंग में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर ग्रीट करते और हाथ हिलाकर उन्हें ग्रीट किया.

Advertisement
Advertisement