scorecardresearch
 

कर्नाटक के धारवाड़ में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर यूथ कांग्रेस नेता की हत्या

कर्नाटक के धारवाड़ में 28 वर्षीय यूथ कांग्रेस नेता फिरोज खान पठान की देर रात हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, चार अज्ञात हमलावर उनके महबूब नगर स्थित घर में घुस गए और घातक हथियारों से हमला किया. घटना के समय वह घर में अकेले थे. हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
X
कर्नाटक में यूथ कांग्रेस नेता की हत्या (Photo: ITG)
कर्नाटक में यूथ कांग्रेस नेता की हत्या (Photo: ITG)

कर्नाटक के धारवाड़ में देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवा कांग्रेस नेता की उनके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब नेता घर में अकेले थे. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

मृतक की पहचान 28 साल के फिरोज खान पठान के रूप में हुई है. जो कि यूथ कांग्रेस के सक्रिय नेता थे. पुलिस के मुताबिक, महबूब नगर स्थित फिरोज के घर में चार अज्ञात हमलावर जबरन घुस आए. उस वक्त फिरोज घर में अकेले थे, जिसका फायदा उठाकर हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया.

मौके पर ही तोड़ा दम

हमलावरों ने फिरोज पर धारदार और घातक हथियारों से कई वार किए. हमला इतना भयानक था कि फिरोज को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. खूनी खेल खेलने के बाद चारों हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है. स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, वरना वे विरोध प्रदर्शन करेंगे.  पुलिस ने आश्वासन दिया है कि टीमें गठित कर दी गई हैं और बहुत जल्द अपराधी कानून की गिरफ्त में होंगे.
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement