scorecardresearch
 

बेलगावी में पुरानी रंजिश में हमला... तलवारों से 3 लोगों को किया लहूलुहान, 6 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बेलगावी में पुरानी दुश्मनी ने हिंसक रूप ले लिया. यहां अमन नगर इलाके में तलवारों से लैस बदमाशों ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
आरोपियों ने तलवार से किया था अटैक. (Photo: Representational)
आरोपियों ने तलवार से किया था अटैक. (Photo: Representational)

कर्नाटक के बेलगावी शहर में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जब अमन नगर इलाके में तलवारों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एजेंसी के मुताबिक, घटना बेलगावी के अमन नगर इलाके की है, जहां दो पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया. हमलावर धारदार हथियार यानी तलवारें लेकर पहुंचे और तीन लोगों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया.

इस हमले में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में डर फैल गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: 40 साल पुराना झगड़ा, तलवार से हमला और गर्दन धड़ से अलग... जौनपुर में बेटे का कटा सिर गोद में लेकर बिलखती रही मां

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हमले की साजिश कब और कैसे रची गई.

Advertisement

बेलगावी पुलिस कमिश्नर बोरेस भुषण गुलाबराव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह का तनाव न हो. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement