scorecardresearch
 

Jokes in Hindi: रिश्ता लेकर आए लड़की के पिता ने पूछा- कितना कमाते हो? जवाब सुनकर लगा झटका

Hindi Chutkule: हंसने-मुस्कराने से सकारात्मक माहौल बना रहता है. व्यक्ति जब तनाव से दूर होता है तो मानसिक बीमारियां भी पास नहीं फटकती हैं. हंसने-मुस्कुराने और खिलखिलाने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स का खज़ाना.

Advertisement
X
वायरल देसी जोक्स
वायरल देसी जोक्स

> पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं, सैलरी ज्यादा बताना.
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1 करोड़ है, लेकिन कट कटाकर 8000 मिलते हैं...!

 

> लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे? 
लड़का- शाहजहां जैसा, 
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ, 
लड़का- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार है.

 

> बेटा - पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?
पापा- वो कैसे बेटा?
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं, अब आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेगी.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा 
बैंक मैनेजर- हां... 
डाकू ने क्लर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, लेकिन मेरी पत्नी ने देखा है, ये कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

 

> शालू- मेरा वेट कैसे कम होगा? 
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलाएं...
शालू- किस समय? 
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे...

Advertisement

 

> पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था...
पति- तुम ब्यूटी पार्लर में 4000 का कबाड़ा करके आती हो, उसका क्या?
पत्नी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर दिखूं इसलिए...
पति- पगली... मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे....

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement