> बेटा स्कूल जाते हुए बहुत रो रहा था.
पापा- चुप हो जा, शेर के बच्चे रोते नहीं हैं.
बेटा- चुप होते ही. शेर के बच्चे स्कूल भी तो नहीं जाते हैं...!!
> मां- एक जमाना था जब मैं 10 रुपये में ही दूध, सब्जी और फल लेकर आती थी.
मिकी-हां, तो तब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होते थे !
> मां- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ूंगा.
मां- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाएं, लेकिन फेल मत होना...!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
> राजू- वीरू तू घर में है क्या?
वीरू की मां- हां बेटा, अभी वो मैगी खा रहा है, तुझे भूख लगी है क्या?
राजू- हां…
वीरू की मां- तो घर जाकर मम्मी को बोल और खाकर आ जा...
> श्यामू- पापा आपकी दा…
पापा- चुप... कितनी बार कहा है कि खाना खाते समय बीच में बात नहीं करते हैं.
खाना खाने के बाद….
पापा- श्यामू अब बोलो क्या कह रहे थे?
श्यामू- पापा, वो आपकी दाल में मक्खी गिर गई थी!!
> लल्लू बर्फ का टुकड़ा उठा कर उसे घूरे जा रहा था.
टीटू - क्या देख रहा है?
लल्लू- देख रहा हूं कि यह लीक कहां से हो रहा है.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)