scorecardresearch
 

पुतिन-जिनपिंग की 'वोदका' फ्रेंडशिप... रूस-चीन में अहम कड़ी बन रही ये शराब?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर हैं. जब भी पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात होती है तो वोदका भी चर्चा होती है.

Advertisement
X
पुतिन और जिनपिंग के बीच वोदका फ्रेंडशिप चर्चा  में रहती है.  (Photo: Embassy of russia)
पुतिन और जिनपिंग के बीच वोदका फ्रेंडशिप चर्चा में रहती है. (Photo: Embassy of russia)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर चीन में हैं. जब भी बीजिंग में व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की मुलाकात होती है, तो तस्वीरों में वोदका की तस्वीर भी आती है. रूस के लिए वोदका सिर्फ शराब नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान है और चीन के साथ रिश्तों में यही वोदका दोनों देशों की दोस्ती, भरोसे और रणनीतिक साझेदारी को जाहिर करती है. रूस की कूटनीति में वोदका उसी तरह शामिल है, जैसे चीन की मेज पर चाय. ऐसे में क्या वोदका को दोनों देशों के बीच 'डिप्लोमैटिक टूल' का काम करती है?

पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात में वोदका का होना ये बताता है कि रिश्ता सिर्फ सरकारी नहीं, व्यक्तिगत स्तर तक मजबूत है. अंतरराष्ट्रीय राजनीति में ऐसी तस्वीरें बहुत मायने रखती हैं. चीन में रूसी वोदका अब सिर्फ विदेशी शराब नहीं रही, बल्कि “रूसी कल्चर” का हिस्सा बनकर पेश की जाती है. बीजिंग, शंघाई और शेनझेन के बार और होटल इसे प्रीमियम लाइफस्टाइल से जोड़कर बेचते हैं.

पुतिन-जिनपिंग के बीच वोदका की यारी

यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों के दबाव के दौर में जब रूस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ने लगा, तब चीन के साथ साझा डिनर, टोस्ट और वोदका वाली तस्वीरों ने एक साफ संदेश दिया कि बीजिंग अब भी मॉस्को के साथ खड़ा है. यानी जहां बयान खत्म होते हैं, वहां से वोदका की कूटनीति शुरू होती है. 

2013 में आधिकारिक तौर पर पदभार संभालने के बाद से, शी पुतिन से 40 से अधिक बार मिल चुके हैं, जो पश्चिमी नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों की संख्या से कहीं अधिक है. जब अक्टूबर 2013 में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग का बाली शिखर सम्मेलन पुतिन के 61वें जन्मदिन के साथ हुआ, तो जिनपिंग ने उन्हें एक केक भेंट किया और दोनों नेताओं ने सॉसेज और वोदका के साथ मिलकर जश्न मनाया. फिर सितंबर 2018 में , दोनों नेताओं ने रूस में साथ खाना बनाया और वोदका के शॉट्स के साथ कुछ रूसी पैनकेक का आनंद लिया. 

Advertisement

वोदका बिजनेस भी रिश्ते बना रहा मजबूत

चीन में वोदका का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जो 2024 में करीब 3.12 अरब डॉलर था और 2030 तक इसके 4.56 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. घरेलू स्तर पर सबसे अधिक बिकने वाली शराब, बैजीउ  (जो शराब की कुल बिक्री का 90% से अधिक हिस्सा है) की तुलना में वोदका का बाजार अभी भी छोटा है, लेकिन अब लोग वोदका को पसंद कर रहे हैं और लगातार इसकी बिक्री बढ़ रही है. 

2024 की शुरुआत में वोदका के आयात की मात्रा में बढ़ोतरी हो रही है और  2024 से इसमें काफी इजाफा हो रहा है. चीन में वोदका को मॉडर्न लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जा रहा है. शंघाई, बीजिंग, शेनझेन और ग्वांगझोउ जैसे बड़े शहरों में क्लब, बार और होटल कल्चर ने इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि 2026-31 के दौरान चीन के वोदका बाजार के करीब 900 मिलियन डॉलर तक बढ़ने की संभावना है. 

चीन में वोदका बाजार ने 2016 से 2021 की अवधि के दौरान 4.92 फीसदी की बढ़ोतरी की है. 2017 में तो पिछले साल से 15.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 2020 में अपना सबसे कमजोर प्रदर्शन किया, जब इसमें 2019 की तुलना में -16.12% की गिरावट आई. 2016 से 2021 के बीच चीन में वोदका बाजार का सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट अनफ्लेवर्ड वोदका था, जिसने 4.92% की CAGR दर्ज की.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement