संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विसेज परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. अनुज अग्निहोत्री का ये तीसरा अटेम्प्ट था, जिसमें उन्हें पहली रैंक हासिल हुई है. इससे पहले अनुज Danics में Probationer रहे थे, जिसमें यूपीएससी सिविल सर्विसेज में पास होने के बाद ही जॉइनिंग मिलती है. अनुज 62वें बैच (2024) के ऑफिसर थे. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये Danics क्या है और इस सर्विस में काम करने वाले ऑफिसर का क्या काम होता है.
क्या है DANICS?
DANICS भी सिविल सर्विसेज परीक्षा का ही हिस्सा है. जैसे सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद IAS, IPS बनते हैं, वैसे सिविल सेवा परीक्षा के बाद उम्मीदवार Danics के लिए भी चुने जाते हैं. ये ग्रुप-बी सर्विस के अधीन आता है. बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार IAS, IPS के अलावा ग्रुप-ए सर्विस और ग्रुप-बी सर्विस के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है.
अब बात करते हैं DANICS की. DANICS का मतलब दिल्ली, अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, दमन एंड दीव, लक्ष्यद्वीप और दादर एंड नागर हवेली सिविल सर्विसेज से है. यानी केंद्र शासित प्रदेशों में जो प्रशासनिक अधिकारी लगाए जाते हैं, वो Danics के अधीन आते हैं. शुरुआत में उन्हें केंद्र शासित प्रदेशों में SDM (Sub-Divisional Magistrate), असिस्टेंट कलेक्टर, डेप्युटी सेकेट्री आदि पद पर नियुक्ति मिलती है. कई सालों के अनुभव के बाद DANICS अधिकारियों को IAS में प्रमोट किया जा सकता है.
इनकी पोस्टिंग सिर्फ केंद्र शासित प्रदेशों में होती है. ये राज्यों के पीसीएस और आईएएस से अलग होते हैं, जो सिर्फ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए काम करते हैं. इनकी Institute of Secretariat Training and Management (ISTM) के जरिए ट्रेनिंग करवाई जाती है और ये कुछ महीनों की होती है. इस सर्विस के ऑफिसर अक्सर आईएएस बनने के लिए यूपीएससी के अटेम्प्ट देते हैं.
राजस्थान के रहने वाले हैं अनुज अग्निहोत्री
अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने रावतभाटा से पढ़ाई की है. डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री ने रावतभाटा से पढ़ाई करने के बाद जोधपुर एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की थी. इसके बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लिया. अनुज को 2023 में पहले प्रयास में एसडीएम दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश सेवा आवंटित हुई थी, उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी.