गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करेंगे. इस दौरान वह दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक में शामिल होंगे. बैठक में राजधानी दिल्ली की मौजूदा कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. आने वाले दिनों में देश में त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है, जिसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम पर विशेष चर्चा होगी.