scorecardresearch
 
Advertisement

सिवान में पटाखों में धमाके से ढहा मकान, 5 लोगों की मौत

सिवान में पटाखों में धमाके से ढहा मकान, 5 लोगों की मौत

बिहार के सिवान जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिले के जामो थाना क्षेत्र स्थित आलमापुर गांव में पटाखों के कारण हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा उठा. बताया जा रहा है कि गांव के एक मकान में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई, जिसके तुरंत बाद एक के बाद एक कई जोरदार विस्फोट हुए. इस भयावह हादसे में अब तक पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
Advertisement