scorecardresearch
 

घर बैठे 5 मिनट में हो गया ब्लड टेस्ट, अमेरिकी महिला बोली- 'भारत जैसा कहीं नहीं'

मुंबई में रहने वाली एक अमेरिकी महिला उस समय हैरान रह गई, जब सिर्फ एक फोन कॉल के बाद कुछ ही मिनटों में लैब टेक्नीशियन उसके घर पहुंचकर ब्लड सैंपल ले गया. सबसे बड़ी बात यह रही कि होम कलेक्शन के लिए कोई एक्स्ट्रा पैसे भी नहीं लिया गए.

Advertisement
X
महिला ने इस एक्सपीरियंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है. ( Photo: ITG)
महिला ने इस एक्सपीरियंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है. ( Photo: ITG)

क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ एक फोन कॉल करने के कुछ ही मिनट बाद कोई आपके घर आकर ब्लड सैंपल ले जाए और इसके लिए अलग से कोई फीस भी न ली जाए? भारत में रहने वाले कई लोगों के लिए यह आम बात है, लेकिन मुंबई में रहने वाली एक अमेरिकी महिला के लिए यह अनुभव किसी सरप्राइज से कम नहीं था. उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. अमेरिकी महिला लिज़, जिन्हें इंस्टाग्राम पर @spicygori के नाम से जाना जाता है, ने बताया कि उन्हें ब्लड टेस्ट करवाना था. उन्होंने एक क्लिनिक में फोन करके अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश की. उन्हें लगा कि बाकी देशों की तरह उन्हें भी क्लिनिक जाना होगा, लाइन में इंतजार करना पड़ेगा और फिर सैंपल दिया जाएगा. लेकिन जो जवाब मिला, उसने उन्हें हैरान कर दिया. 

क्लिनिक की तरफ से उनसे कहा गया कि उन्हें कहीं आने की जरूरत नहीं है. उनकी जगह एक लैब टेक्नीशियन खुद उनके घर आ जाएगा और वहीं ब्लड सैंपल लेकर चला जाएगा. कुछ ही देर में टेक्नीशियन उनके घर पहुंचा, ब्लड सैंपल लिया और पांच मिनट से भी कम समय में पूरा काम खत्म करके वापस चला गया. लिज़ ने वीडियो में कहा कि उन्होंने ऐसी सुविधा दुनिया के किसी दूसरे देश में नहीं देखी. उनके मुताबिक, कई देशों में एक साधारण ब्लड टेस्ट के लिए भी पहले अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है, फिर अस्पताल या क्लिनिक जाना पड़ता है और वहां काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है. कई बार डॉक्टर से मिलने और टेस्ट कराने में घंटों निकल जाते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Liz & Shiv (@spicygori)

अमेरिका से 10 गुना कम में हो जाता है ब्लड टेस्ट
उन्होंने कहा कि भारत में पूरा अनुभव बिल्कुल अलग था. वह आराम से घर पर थीं और बिना किसी भागदौड़ के उनका टेस्ट हो गया. उनके मुताबिक, पूरा काम एक-दो मिनट में ही पूरा हो गया और उन्हें कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ी. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई. इतना ही नहीं, टेस्ट का प्राइस जानकर भी वह चौंक गईं. लिज ने बताया कि भारत में ब्लड टेस्ट का खर्च अमेरिका के मुकाबले लगभग दस गुना कम था. उन्हें लगा था कि घर से सैंपल लेने के लिए अलग से अतिरिक्त फीस ली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. होम कलेक्शन सर्विस पूरी तरह मुफ्त थी.

Advertisement

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'Only in India', यानी 'ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है.'उन्होंने बताया कि उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ कि इतनी सस्ती कीमत में घर बैठे इतनी अच्छी सुविधा मिल सकती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कई भारतीय यूजर्स ने कहा कि उनके लिए यह सुविधा नई नहीं है, क्योंकि देश के कई शहरों में लैब और अस्पताल लंबे समय से होम कलेक्शन की सुविधा दे रहे हैं. हालांकि, लोगों ने माना कि रोजमर्रा की जिंदगी में वे इस सुविधा की अहमियत को अक्सर समझ ही नहीं पाते.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की भारत की तारीफ
एक यूजर ने लिखा- भारत रहने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है. दुनिया कहीं भी घूम लूं, लेकिन रहना भारत में ही पसंद करूंगा. दूसरे यूजर ने कहा- यह ऐसी सुविधा है जिसे हम सामान्य मान लेते हैं, लेकिन बाहर के लोगों के लिए यह किसी लग्जरी से कम नहीं है. एक अन्य यूजर ने लिखा- हेल्थकेयर सुविधाओं और मेडिकल सर्विस के मामले में भारत ने कई देशों से बेहतर व्यवस्था तैयार की है.

दरअसल, भारत में डिजिटल हेल्थ सर्विस तेजी से बढ़ी है. आज कई अस्पताल और डायग्नोस्टिक लैब मोबाइल ऐप या फोन कॉल के जरिए घर से ही ब्लड सैंपल कलेक्शन की सुविधा देते हैं. इससे लोगों का समय बचता है, अस्पतालों की भीड़ कम होती है और बुजुर्गों, बच्चों या बीमार लोगों को बार-बार बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती.मुंबई में रहने वाली इस अमेरिकी महिला का अनुभव यही दिखाता है कि भारत की कई ऐसी सुविधाएं, जिन्हें यहां के लोग सामान्य मानते हैं, वे विदेश से आने वालों के लिए बेहद खास और हैरान करने वाली हो सकती हैं. यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भारत की हेल्थकेयर सेवाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement