भारत में रेलवे स्टेशन की खिड़की पर टिकट देने वाले कर्मचारी को रेलवे टिकट क्लर्क (Railway Ticket Clerk) कहा जाता है.
रेलवे टिकट क्लर्क स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बैठकर यात्रियों को टिकट देते हैं, पैसे का हिसाब रखते हैं और यात्रियों की जानकारी से जुड़ी मदद करते हैं.
इनकी शुरुआती सैलरी (Starting Salary) की बात करें तो बेसिक सैलरी ₹21,700 प्रति महीना (7th Pay Commission के अनुसार) होता है.
अगर अनुभव की बात करें तो 5–10 साल बाद ₹40,000 से लेकर ₹60,000 प्रति महीना मिलता है. प्रमोशन के बाद सैलरी ₹60,000+ तक भी हो सकती है.