scorecardresearch
 
Advertisement
इन्फॉर्मेशन

क्या एयर होस्टेस शादी कर सकती हैं? जानिए क्या है नियम

Photo: Pexels
  • 1/6

आज भी बहुत लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या फ्लाइट अटेंडेंट यानी एयर होस्टेस नौकरी के दौरान शादी कर सकती हैं या नहीं.एयर होस्टेस का काम सिर्फ खाना-पीना सर्व करना नहीं होता.

Photo: Pexels
  • 2/6

एयर होस्टेस का असली काम यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना, फ्लाइट में सुविधा और आराम देना और किसी भी इमरजेंसी में मदद करना होता है. इसलिए यह प्रोफेशन जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी है.

Photo: Pexels
  • 3/6

आपको बता दें कि हां एयर होस्टेस बिल्कुल शादी कर सकती हैं.आज के समय में ज्यादातर एयरलाइंस में शादी करना पूरी तरह आपकी पर्सनल चॉइस है और शादी के बाद भी नौकरी जारी रख सकते हैं. शादीशुदा और अविवाहित, दोनों को बराबर मौका मिलता है.
 

Advertisement
Photo: Pexels
  • 4/6

पहले कुछ एयरलाइंस में सख्त नियम होते थे. शादी करने पर नौकरी छोड़नी पड़ती थी या कुछ साल तक शादी की अनुमति नहीं होती थी, लेकिन अब ऐसे नियम लगभग खत्म हो चुके हैं.
 

Photo: Pexels
  • 5/6

भारत और मिडिल ईस्ट में पहले कुछ पाबंदियां थीं, लेकिन अब नियम ढीले हो रहे हैं. कुछ एयरलाइंस आज भी जॉब के समय अनमैरिड होना जरुरी हो सकता है. पश्चिमी देशों (जैसे यूरोप/अमेरिका) में शादी पर कोई रोक नहीं होती है.
 

Photo: Pexels
  • 6/6

अगर एयर होस्टेस प्रेग्नेंट होती हैं तो उन्हें फ्लाइंग ड्यूटी से ब्रेक दिया जाता है. ग्राउंड ड्यूटी या छुट्टी (लीव) मिलती है. बाद में वे फिर से नौकरी जॉइन कर सकती हैं. आज के समय में एयर होस्टेस भी आम लोगों की तरह शादी कर सकती हैं और साथ में करियर भी जारी रख सकती हैं. पहले के सख्त नियम अब लगभग खत्म हो चुके हैं. अब यह प्रोफेशन पहले से ज्यादा फ्लेक्सिबल और मॉडर्न हो गया है

Advertisement
Advertisement