scorecardresearch
 
Advertisement

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस का BJP के खिलाफ बड़ा प्लान

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस का BJP के खिलाफ बड़ा प्लान

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुद्धिकरण के मुद्दे पर अब सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी को चौतरफा घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के दलित सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. सोमवार को कांग्रेस देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास तक एक बड़ा विरोध मार्च निकालने वाली है. दरअसल, 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह मुद्दा पूरी तरह गरमा चुका है. कांग्रेस का आरोप है कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद वहां शुद्धिकरण किया गया, जो कि पूरे दलित समाज का अपमान है.

Advertisement
Advertisement