अरविंद केजरीवाल ने दिग्विजय सिंह के सवालों का जवाब दिया है. केजरीवाल ने ट्विट किया है कि हमने प्रधानमंत्री और रॉबर्ट वाड्रा से सवाल पूछे थे, सो पहले उन्हें जवाब देना चाहिए. केजरीवाल ने ट्विट कर चुनौती दी है कि उनसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खुद बहस करें और इस बहस के लिए दिग्विजय सिंह खुद अपने इन बॉस लोगों को तैयार करें.